धीरज साहू से मिले पैसे किसके? जेपी नड्डा ने सवाल पूछते हुए कहा- राहुल और सोनिया गांधी खामोश क्यों
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Dec 2023 12:11 PM
बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई आज छठे दिन भी जारी है. टैक्स चोरी और "ऑफ़-द-बुक (जिसका लेखा-जोखा कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड में नहीं हो)" लेनदेन के आरोप में इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा छह दिसंबर को छापेमारी शुरू की गई थी.
ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई लगातार छठे दिन भी जारी है. इससे पहले छापों में बरामद नकदी की पांचवें दिन की गिनती के बाद जो खबर आई उसके अनुसार करीब साढ़े तीन सौ करोड़ की बरामदगी हुई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई के बाद से झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि यह कंपनी उनसे जुड़ी हुई है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि धीरज साहू के घर से कितनी नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं. इस छापेमारी के बाद बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है. ताजा हमला कांग्रेस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई को लेकर कहा कि सांसद धीरज साहू के मामले पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुप क्यों हैं. कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू है. आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. सोमवार को धीरज साहू से जुड़े परिसरों पर आईटी छापे के दौरान बरामद नकदी को लेकर बीजेपी संसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व बीजेपी अध्यक्ष कर रहे थे.
"Why are Rahul, Sonia Gandhi silent": JP Nadda slams Congress over Cash recoveries from its MP Dheeraj Sahu
Read @ANI Story | https://t.co/cIqydu6dKz#JPNadda #RahulGandhi #SoniaGandhi #dheeraj_sahu pic.twitter.com/ZAtuSDWxFT
— ANI Digital (@ani_digital) December 11, 2023
कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी का शुरू से ही मानना रहा है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार की वजह से पहचानी जाती है. अभी कांग्रेस के खातों से पैसे निकाले जा रहे हैं. सांसद धीरज साहू का अलमीरा काले धन से भरा है. उन्होंने कहा कि गरीबों का पैसा है और गिनती अभी भी जारी है. पता नहीं यह गिनती कहां रुकेगी.
Also Read: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास से मिले नोटों की गिनती पूरी, वापस भेजी गईं मशीनें, जानें ताजा अपडेट
राहुल और सोनिया गांधी खामोश क्यों
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने साफ कहा है कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है. वे हमेशा ईडी और आईटी पर आरोप लगाने का काम करती है. आज बीजेपी राहुल गांधी से पूछना चाहती है कि उन्हें इस पर क्या कहना है. सोनिया गांधी ने हमेशा केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं, आज वह खमोश क्यों है. पीएम मोदी ने साफ कहा है कि हम किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे. कांग्रेस को जवाब देना होगा कि गरीबों का यह पैसा कैसे लूटा गया.
पीएम मोदी ने छापेमारी को लेकर क्या कहा
झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी कंपनियों के यहां पड़ी छापेमारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई. पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें. जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है. इस प्रतिक्रिया के साथ प्रधानमंत्री ने हंसने वाली इमोजी भी डाली है. पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया शेयर पर लोगों की लगातार प्रतिक्रि या सामने आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










