Devendra Fadnavis Video: लौटकर आ गया समंदर
Devendra Fadnavis Viral Video
Devendra Fadnavis Video: देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखे
Devendra Fadnavis Video: महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उसपर विराम लग चुका है. देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इस खबर के आने के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फडणवीस का यह वीडियो पांच साल पुराना है. इसमें वे विधानसभा के विशेष अधिवेशन में यह कहते नजर आ रहे हैं- मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा! देखें वायरल वीडियो
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर तीसरी बार शपथ लेंगे. इसके साथ ही नागपुर स्थित फडणवीस के घर के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटने लगे हैं. जमकर ढोल नगाड़े की गूंज उनके इलाके में सुनाई दे रही है. फडणवीस ने अगला सीएम चुने जाने के बाद बीजेपी के चुनाव प्रचार कैंपेन के सबसे बड़े नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को दोहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









