ePaper

दिल्ली में बारिश बढ़ाएगी और टेंशन ? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बाढ़ से राजधानी बेहाल, देखें तस्वीर

Updated at : 15 Jul 2023 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश बढ़ाएगी और टेंशन ? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बाढ़ से राजधानी बेहाल, देखें तस्वीर

New Delhi: Locals wade through a flooded road near Marghat Wale Hanuman Mandir as the swollen Yamuna river floods nearby areas, at Jamuna Bazar in New Delhi, Friday, July 14, 2023. After breaching a 45-year record three days ago, water levels in the Yamuna in Delhi came down to 208.25 metres at 3 pm on Friday even as several key areas in the city were inundated. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI07_14_2023_000433A)

Delhi Weather Updates : आईएमडी ने अगले दो दिन तक शहर में मध्यम बारिश होने और अगले पांच दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ‘‘भारी से बहुत भारी बारिश’’ होने की संभावना व्यक्त की है जिससे नदी में जल स्तर बढ़ने का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन
undefined

Delhi Weather Updates : दिल्ली में पानी की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जल स्तर (delhi flood) घटना शुरू हुआ लेकिन यह प्रति घंटे कुछ सेंटीमीटर की गति से ही कम हो रहा है. बहरहाल, यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 से दो मीटर अधिक पर बह रही है. यदि दिल्ली तथा ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में और बारिश होने का पूर्वानुमान सच साबित होता है तो हालात बिगड़ने के आसार हैं.

undefined

केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ निगरानी पोर्टल पर नजर डालें तो, यमुना का जल स्तर (delhi flood today) शनिवार सुबह सात बजे घटकर 207.62 मीटर पर आ गया. गुरुवार रात आठ बजे यह 208.66 मीटर पर था. पिछले दो दिन में हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से जल प्रवाह में कमी आने के कारण यमुना में जल स्तर में और गिरावट आने की संभावना है.

undefined

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन तक दिल्ली में (delhi rain) मध्यम बारिश (IMD Alert) होने तथा अगले पांच दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ‘‘भारी से बहुत भारी बारिश’’ होने की संभावना व्यक्त की है. इससे नदी में जल स्तर बढ़ने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि दिल्ली में और बारिश होती है तो जलभराव हो सकता है तथा पानी की निकासी में सामान्य से अधिक वक्त लग सकता है.

undefined

शुक्रवार को यमुना के उफान पर बहने तथा नालों के पानी के विपरीत दिशा से अवांछित प्रवाह के कारण सुप्रीम कोर्ट, राजघाट तथा आईटीओ चौक जैसे प्रमुख स्थान जलमग्न हो गए थे. दिल्ली एक सप्ताह से जलभराव और बाढ़ का सामना कर रही है जिसका जनजीवन पर असर देखने को मिल रहा है.

undefined

यमुना में उफान के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का संकट बरकरार है. शुक्रवार को भी नदी खतरे के निशान से करीब ढाई मीटर से ज्यादा ऊपर से बहती नजर आयी. इस कारण कई क्षेत्रों में पानी भर गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आइटीओ क्षेत्र के साथ सुप्रीम कोर्ट परिसर के नजदीक तक पानी पहुंच गया है. स्थिति को संभालने के लिए एनडीआरएफ के साथ सेना की मदद ली जा रही है. जलभराव और बाढ़ के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

undefined

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा है. कई क्षेत्रों में सड़कों पर लोग सीने तक आये पानी के बीच से निकलने के लिए मजबूर हैं. आइटीओ पर पानी भरने के कारण पूर्वी दिल्ली को मध्य दिल्ली से जोड़ने वाला विकास मार्ग बंद कर दिया गया.

undefined

दिल्ली में पानी की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ITO इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर भारी जलभराव हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी इकट्ठा हो गया है.

undefined

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है. इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शांति वन क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

undefined

बाढ़ का मुकाबला करने के लिए बाकी एजेंसियों के साथ आर्मी की टीमें भी लोगों की मदद में जुट चुकी है. इंडियन आर्मी की टीमें पुराने गेटों को वेल्डिंग करके ठीक करने की कोशिश में लगी हुई है जिसकी मदद से पानी के बहाव रोका जा सकेगा, ताकि शहर में पानी जमा न हो. इधर ईस्ट दिल्ली से सेंट्रल दिल्ली को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें बंद करने की जरूरत पड़ी है.

undefined

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में ज्यादातर दुकानों में पानी भरा हुआ नजर आ रहा है. गांधी नगर मार्केट में ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों को खाली कराने का काम किया गया है. यमुना बाजार और कश्मीरी गेट के कुछ बाजारों में दुकानों में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है. बारिश और बाढ़ की वजह से रास्तों में फंसे सब्जियों से लदे ट्रक शुक्रवार को आजादपुर, गाजीपुर समेत कई सब्जी मंडियों में पहुंचे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola