Delhi Ka Mausam: दिल्ली में आज हल्की बारिश, 17 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है. जानें 17 सितंबर को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा और तापमान में क्या बदलाव हो सकता है. साथ ही, वायु गुणवत्ता सूचकांक की भी जानकारी पाएं.

विज्ञापन

मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र (IMD) के अनुसार, 16 सितंबर यानी आज, आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर से शाम के बीच कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

विज्ञापन

17 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आईएमडी के अनुसार, 17 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री रहने का अनुमान है.

लोधी रोड में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम केंद्रों में लोधी रोड में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है. आयानगर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, जबकि पालम में यह 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है.

पिछले 24 घंटे में सफदरजंग सहित इन इलाकों में नहीं हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और आयानगर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई, जबकि रिज में बहुत कम मात्रा में बारिश दर्ज की गई.

बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 98 रहा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 98 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है. सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है.


ये भी पढ़ें: Nepal Earthquake: बाढ़ से विनाश के बाद अब दो-दो भूकंप के झटकों से कांपी नेपाल की धरती, तीव्रता 4.5 आंकी गई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola