अरब सागर में पाकिस्तानी जंगी पोत ने भारतीय जहाज को मारी टक्कर: भारत ने पाक अधिकारी को चेताया
Author अरबिंद कुमार मिश्रा
Updated:
विज्ञापन
भारतीय नौसेना का जहाज और गोल घेरे में पाकिस्तानी दूतावास, फोटो एक्स
उत्तरी अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने भारतीय युद्धपोत को टक्कर मार दी. भारत ने इस घटना पर पाकिस्तान के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध जताया है.
विज्ञापन
15 सितंबर 2026 की शाम को उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी पर तैनात भारतीय नौसेना के एक प्रमुख युद्धपोत के पास पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अत्यधिक तेज रफ्तार में आया. उसने समुद्र में उकसावे वाली और खतरनाक हरकत की, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई. हालांकि, इस घटना में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया, चार्ज डी अफेयर्स को तलब
- पाकिस्तानी दूतावास को समन: विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के 'चार्ज डी अफेयर्स' (कार्यवाहक प्रमुख) को तलब कर समुद्र में हुई इस गैर-पेशेवर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया.
- समझौते का उल्लंघन: भारत ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ यह कृत्य अप्रैल 1991 के 'भारत-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास और सैनिक आवाजाही अग्रिम सूचना समझौते' के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है.
- भविष्य के लिए चेतावनी: पाकिस्तानी अधिकारी से कहा गया कि वे अपने उच्चाधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सैन्य इकाइयां भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतें और द्विपक्षीय समझौतों का पालन करें.
- इस्लामाबाद में विरोध: इस्लामाबाद स्थित भारतीय 'चार्ज डी अफेयर्स' को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने औपचारिक रूप से यही विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.
ये भी पढ़ें: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर क्या दिखाना चाहता है पाकिस्तान? भारत ने कहा- नौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन