Live Updates

DU Election Result: तीन सीटों पर ABVP का झंडा बुलंद, उपाध्यक्ष पद NSUI के खाते में

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Sep 2023 5:46 PM

विज्ञापन

DU Election Result Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DU Election) चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतगणना जारी है. सभी चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव के लिए नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे. डूसू चुनाव के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. डूसू चुनाव इससे पहले 2019 में हुए थे. कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं कराए जा सके थे, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों के कारण 2022 में इसका आयोजन नहीं हो सका. वहीं, डीयू चुनाव को लेकर पुलिस ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

DUSU Election Result : तीन सीटों पर ABVP को मिली जीत, उपाध्यक्ष पद NSUI के खाते में

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आ चुके है. इस चुनाव में अखी भारतीय विद्यार्थी परिषद का झंडा फिर बुलंद हुआ है. बता दें कि चार में से तीन सीटों पर अभाविप ने जीत दर्ज की है. अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर एबीवीपी के उम्मीदवार जीते है वहीं, उपाध्यक्ष पद पर NSUI के प्रत्याशी को जीत मिली है.

DUSU Election Result : चार में से तीन पद पर एबीवीपी आगे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में शनिवार को 14 दौर की मतगणना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवार केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर आगे हैं. डूसू अध्यक्ष पद के चुनाव में एबीवीपी और कांग्रेस से संबद्ध ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के बीच कांटे की टक्कर है तथा एबीवीपी 2,200 मतों से आगे है. एनएसयूआई उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आगे है, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर एबीवीपी ने बढ़त बना रखी है.

रुझानों में एबीवीपी की चारों सीटों पर बढ़त

डीयू चुनाव के नतीजे अभी नहीं आये हैं, लेकिन रुझान आने लगे हैं. रुझानों में एबीवीपी चारों सीटों पर बढ़त बनाई हुई है.

डूसू चुनाव में 24 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) से संबद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) ने सभी चार पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है. एबीवीपी ने 2019 डूसू चुनाव में चार पदों में से तीन पर जीत दर्ज की थी.

दो चरणों में हुआ मतदान

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दिन की पाली के छात्रों के लिए मतदान प्रक्रिया दोपहर एक बजे संपन्न हुई, वहीं शाम की पाली के छात्रों ने रात साढ़े सात बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने मतदान के दौरान मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. सिंह ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चुनाव अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली.सिंह ने हंसराज कॉलेज और हिंदू कॉलेज में मतदान केंद्रों का दौरा किया और वहां मौजूद छात्रों से बातचीत भी की.

पिछली बार किसने मारी थी बाजी

कांग्रेस से संबद्ध ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) ने 17 कॉलेज (दिन की पाली वाले कॉलेज) में चुनाव जीतने का दावा किया है, जबकि आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 34 में जीत का दावा किया है. एबीवीपी, एनएसयूआई, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) से संबद्ध ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (एआईएसए) ने सभी चार पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है. एबीवीपी ने 2019 डूसू चुनाव में चार पदों में से तीन पर जीत दर्ज की थी.

जारी है मतगणना

डीयू चुनाव के नतीजे आने में अब थोड़ा ही समय बचा है. चारों सीटों की काउंटिंग जोर शोर से चल रही है. सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि चारों सीटों पर NSUI के उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं.

42 फीसदी हुआ मतदान

डीयू चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर ने बताया कि चुनावों में 42 फीसदी हुआ मतदान हुआ है. चुनाव में करीब एक लाख छात्र मतदान करने के योग्य थे.इससे पहले 2019 में हुए डूसू चुनाव में मतदान करीब 40 फीसदी हुआ था. जबकि 2018 और 2017 में मतदान 44.46 और 42.8 फीसदी रहा था.

डीयू चुनाव की मतगणना जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DU Election) चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतगणना जारी है. सभी चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव के लिए नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे. डूसू चुनाव के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. डूसू चुनाव इससे पहले 2019 में हुए थे. कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं कराए जा सके थे, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों के कारण 2022 में इसका आयोजन नहीं हो सका.

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola