दिवाली के दिन भी दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं! जानें कितना है AQI

Updated:
विज्ञापन
दिवाली के दिन भी दिल्ली को प्रदूषण से राहत नहीं! जानें कितना है AQI

New Delhi: People on the Kartavya Path amid clearer weather after a spell of rains, in New Delhi, Friday, Nov. 10, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI11_10_2023_000189B)

delhi pollution- आज 12 नवंबर है और पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. हालांकि आज भी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. आइए जानते हैं दिल्ली का कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन
undefined

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि रविवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. आज दिवाली के दिन भी दिल्ली में प्रदूषण बरकरार है.

undefined

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रविवार को भी रिकॉर्ड की गई. आनंद विहार में AQI 266, आरके पुरम में 241, पंजाबी बाग में 233 और ITO में 227 AQI रिकॉर्ड किया गया.

undefined

दिवाली के दिन भी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है. आज भी राजधानी में धुंध नजर आई. स्काइमेट वेदर के अनुसार, रविवार को भी दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया जाएगा.

undefined

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में है जिसने चिंता बढ़ा दी है. आज पटाखे के जलने के बाद प्रदूषण और बढ़ने की संभावना है. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने महिपालपुर का वीडियो शेयर किया है जो सुबह 7:10 बजे का है.

undefined

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है.

undefined

मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: दिवाली के दिन यहां होगी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
undefined

दिवाली के बाद सोमवार एवं मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहने के आसार हैं. राजधानी में हवा की रफ्तार भी अगले कुछ दिनों तक 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola