Delhi Murder : 'उसे करंट दो', इंस्टाग्राम चैट से खुला हत्या का राज, पत्नी और प्रेमी ने तड़पाकर मारा पति को
सांकेतिक तस्वीर
Delhi Murder : रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से जानकारी दी गई कि आरोपियों ने करन की मौत को एक घरेलू हादसा दिखाने की योजना बनाई थी. इसके लिए उन्होंने पहले करन को बेहोश करने की कोशिश की और फिर उसे करंट देकर मारने की साजिश रची. जानें दिल्ली का क्या है ये पूरा मामला.
Delhi Murder : दिल्ली के उत्तम नगर में एक व्यक्ति की मौत को पहले हादसे से हुई करंट लगने की घटना माना जा रहा था, लेकिन अब मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि उसकी हत्या की गई थी. यह सच इंस्टाग्राम पर उसकी पत्नी और उसके चचेरे भाई की चैट से सामने आया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी (जो आपस में रिश्ते में थे) को 36 साल के करन देव की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
संदिग्ध हालातों को देखते हुए पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
यह घटना 13 जुलाई की सुबह की है, जब करन को पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया. उसकी पत्नी सुष्मिता ने दावा किया कि करन को घर में करंट लग गया था. परिवार को शुरुआत में यह एक सामान्य मौत लगी, इसलिए उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. लेकिन करन की कम उम्र और मौत के संदिग्ध हालातों को देखते हुए पुलिस ने जोर देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
13 जुलाई को करन की मौत के बाद मामला 16 जुलाई को तब पलटा जब उसके छोटे भाई कुणाल को सुष्मिता और करन के चचेरे भाई राहुल के बीच इंस्टाग्राम पर संदिग्ध चैट मिली. कुणाल ने उस बातचीत को रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया. रिपोर्ट के अनुसार, चैट में खुलासा हुआ कि सुष्मिता और राहुल ने करन को बेहोश कर करंट लगाकर उसकी हत्या करने की साजिश रची थी. ऐसा इसलिए ताकि मौत एक हादसा लगे. मैसेज से पता चला कि 12 जुलाई की रात करन के खाने में 15 नींद की गोलियां मिलाई गई थीं.
सुष्मिता घबरा गई और राहुल को मैसेज किया
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम चैट में दोनों आरोपियों के बीच हुई डराने वाली बातचीत दर्ज है. हालांकि, बातचीत की पुष्टि कहीं से नहीं हुई है. रिपोर्ट में बताया कि जब गोलियों का असर नहीं हुआ तो सुष्मिता घबरा गई और राहुल को मैसेज किया, “जरा एक बार चेक करो कि दवा खाने के बाद मरने में कितना समय लगता है1 उसे खाना खाए तीन घंटे हो गए हैं. न उल्टी हो रही है, न पॉटी, कुछ भी नहीं हो रहा. और अभी तक मरा भी नहीं है. अब क्या करें, कुछ बताओ.”
करंट देकर मारा गया करन को
इस पर राहुल ने जवाब दिया, “अगर कुछ समझ नहीं आ रहा है तो उसे करंट दे दो.” पुलिस के अनुसार, आरोपियों का प्लान करन की मौत को एक हादसा दिखाने की थी. उन्होंने पहले उसे बेहोश करने के लिए नींद की गोलियां दीं, और फिर करंट देकर उसकी हत्या करने की कोशिश की. जब गोलियों का असर तुरंत नहीं हुआ, तो उन्होंने करन के उंगली पर करंट लगाकर उसे झटका देने का फैसला किया, ताकि उसकी मौत को घर में हुए बिजली के हादसे का रूप दिया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










