दिल्ली में तेज हवा के साथ भारी बारिश, 15 उड़ानें डायवर्ट; 10 जुलाई तक के लिए अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली में तेज हवा के साथ भारी बारिश, 15 उड़ानें डायवर्ट; 10 जुलाई तक के लिए अलर्ट

Delhi Heavy Rain: दिल्ली-NCR में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मूसलाधार बारिश के चलते जहां सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं हवाई सेवाओं पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है.

विज्ञापन

Delhi Heavy Rain: खराब मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग में भारी दिक्कतें आईं. इसके चलते 10 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय विमानों (कुल 15 उड़ानों) को दिल्ली में न उतारकर जयपुर और लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट के स्टेटस की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी है.

10 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 5 से 10 जुलाई के दौरान बारिश की संभावना है. इसके अलावा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसी के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: मुंबई Rain Alert: भारी बारिश से कुर्ला में एक की मौत, बाल-बाल बचा अंबानी का काफिला

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola