Delhi Flood Video : डूबती दिल्ली! वीडियो देखकर डर जाएंगे आप भी

Updated:
विज्ञापन
Delhi Flood Updates

सुरक्षित स्थान पर जाते दिल्ली के लोग (Photo: PTI)

Delhi Flood Video : दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया. इसके और घटने की संभावना व्यक्त की जा रही है. नदी का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. आप भी देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

Delhi Flood Video : दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह सात बजे 207.33 मीटर दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 207.48 मीटर था. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह छह बजे जलस्तर 207.35 मीटर था. इससे पता चलता है कि नदी का पानी थोड़ा घटा है. यमुना का एक वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. यह वीडियो काफी डरावना है. इसमें नजर आ रहा है कि यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके कारण कई नीची बस्तियां पानी में डूब गई हैं. मठमार्केट और वासुदेव घाट क्षेत्रों के ड्रोन वीडियो में स्थिति गंभीर नजर आ रही है. आप भी देखें ये वीडियो.

दिल्ली के लोगों को किया गया अलर्ट

अधिकारियों के अनुसार, 5 सितंबर को यमुना का जलस्तर कम होने की संभावना है. हाल के दिनों में नदी ने कई नीची जगहों में पानी भर दिया, जिससे घर और व्यवसाय प्रभावित हुए और लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए. पुराना रेलवे पुल बाढ़ और नदी के जलस्तर पर नजर रखने के लिए खास जगह है. जिला अधिकारियों ने लोगों को तैराकी, नौका विहार या मनोरंजन के उद्देश्य से उफनती नदी में जाने को लेकर आगाह किया है.

सुरक्षित स्थान पर जाते लोग

यह भी पढ़ें : Yamuna River : दिल्ली में लाश जलाना भी मुश्किल, और डराने लगी यमुना नदी, वीडियो आया सामने

यमुना नदी का पानी सिविल लाइंस इलाके तक पहुंचा

इस बीच दिल्ली में राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को कीटों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा है. जबकि गुरुवार को यमुना नदी का पानी सिविल लाइंस इलाके तक पहुंच गया. मयूर विहार फेज-1 और यमुना बाजार में बाढ़ का पानी राहत शिविरों में घुस गया, जिससे सैलाब के कारण विस्थापित हुए लोगों की परेशानी और बढ़ गई. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उस्मानपुर के तीसरे पुश्ते पर कुछ लोग, पालतू जानवर और एक गाय फंस गए.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola