दिल्ली के वसंतकुंज में लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ स्पेशल सेल की मुठभेड़, पकड़े गये दो अपराधी

Updated:
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ शनिवार को हुई जिसके बाद दो शूटरों को दबोचा गया है.

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली से शनिवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वसंत कुंज इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गिरोह के 2 शूटरों को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि वसंतकुंज के पास लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई. इन शूटर्स के ऊपर कई पुराने मुकदमें दर्ज हैं.

पुलिस ने जानाकरी दी कि गिरोह के दो सदस्यों में से एक किशोर है. अनीश जो 23 साल का है और 15 वर्षीय किशोर को शुक्रवार रात वसंत कुंज में पॉकेट-9 के निकट पकड़ा गया. दोनों को दक्षिण दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल के बाहर ‘गोलीबारी’ का काम सौंपा गया था और इसका मकसद जबरन वसूली की तरह लग रहा है. पुलिस ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के कहने पर पंजाब की जेल में बंद अमित से निर्देश मिले थे.

अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का रिश्ते का भाई

आपको बता दें कि अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का रिश्ते का भाई है और संदेह है कि वह कनाडा में छिपा हुआ है. लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पांच गोलियां चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो गोलियां चलाई. इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ.

दो पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस ने दो पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. अनीश सशस्त्र डकैती, शस्त्र अधिनियम एवं हमलों के छह मामलों में और किशोर हरियाणा के रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती के एक मामले में नामजद आरोपी है.

Also Read: VIDEO: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

इससे पहले शुक्रवार को खबर आई थी कि दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में पंजाब के एक पूर्व विधायक के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित तौर पर शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दोनों आरोपी गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर हैं. तीन दिसंबर को हुई गोलीबारी की घटना पंजाब के फरीदकोट के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola