सत्येंद्र जैन के लीक वीडियो पर बरसे मनीष सिसोदिया, कहा - बीमारी का मजाक उड़ा रही भाजपा

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :19 Nov 2022 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
Manish-Sisodia

Manish-Sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी (सत्येंद्र जैन) रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और यहां तक कि उनकी दो सर्जरी भी हुईं. चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी. भाजपा ने जो वीडियो लीक किया है, उन वीडियो में वह फिजियोथेरेपी कराते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन के मसाज वाला लीक वीडियो पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा इलाज पर भी सियासत की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा की ओर से मसाज वाला जो वीडियो लीक किया गया है, दरअसल वह रीढ़ की हड्डी में चोट के चलते उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है. मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर ओछे हथकंडों का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन जेल में गिर गए थे. बता दें कि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में कैद हैं.

जेल में गिरने से सत्येंद्र जैन की रीढ़ में लगी है चोट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी (सत्येंद्र जैन) रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और यहां तक कि उनकी दो सर्जरी भी हुईं. चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वीडियो लीक किया है, उन वीडियो में वह फिजियोथेरेपी कराते दिख रहे हैं.

जैन की बीमारी का मजाक उड़ा रही भाजपा

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्येंद्र जैन (58) के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें वह तिहाड़ जेल में पैरों की मालिश कराते दिख रहे हैं. वीडियो में जैन कुछ दस्तावेज पढ़ते देखे जा सकते हैं, जबकि सफेद टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति उनके पैरों की मालिश करता दिखाई दे रहा है. सिसोदिया ने यह भी कहा कि जैन झूठे मामले में जेल में बंद हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी बीमारी का मजाक उड़ा रही है. उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) एमसीडी और गुजरात चुनाव हारने जा रहे हैं तथा इसलिए वे इस तरह के ओछे हथकंडों का सहारा ले रहे हैं. उन्हें दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव मुद्दों पर लड़ना चाहिए.

वीडियो लीक करना अदालती निर्देश का उल्लंघन

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भरोसा जताया कि भाजपा जो चाहे कर सकती है कर ले, लेकिन दोनों चुनावों (एमसीडी और गुजरात) में उनकी पार्टी विजयी होगी. उन्होंने आगे कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अदालत ने निर्देश दिया था कि वह विचाराधीन वीडियो को लीक न करें. सिसोदिया ने कहा कि वीडियो लीक करना अदालत के निर्देश का उल्लंघन है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां की एक अदालत में दावा किया था कि तिहाड़ जेल के अंदर जैन का विशेष सुविधा दी जा रही है.

Also Read: जेल में ही रहेंगे सत्येंद्र जैन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
भाजपा ने केजरीवाल की चुप्पी पर उठाया सवाल

उधर, भाजपा ने वीडियो को लेकर निशाना साधते हुए मामले में आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया. भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है. उन्होंने केजरीवाल को जेल में जैन के आचरण की व्याख्या करने की चुनौती दी.

जेल नियमों के तहत सेल में मालिश की अनुमति नहीं : तिहाड़ जेल के पूर्व पीआरओ

तिहाड़ जेल के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुनील गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जेल के नियमों के तहत सेल के अंदर उसकी मालिश की अनुमति नहीं है. जहां तक ​​फिजियोथेरेपी का सवाल है, हर जेल में एक फिजियोथेरेपी केंद्र होता है, जहां फिजियोथेरेपिस्ट या प्रशिक्षित विशेषज्ञ द्वारा मालिश की जा सकती है. उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि साथी कैदी मसाज कर रहे थे. मसाज फिजियोथेरेपी से अलग है. अस्पताल में फिजियोथेरेपी वार्ड में फिजियोथेरेपी दी जाती है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola