ePaper

सिर्फ मास्क नहीं इन वजहों से भी कट सकता है आपाका चालाान

Updated at : 23 Nov 2020 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ मास्क नहीं इन वजहों से भी कट सकता है आपाका चालाान

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से नियमों में बदलाव किया गया है. इस बदलाव से कोरोना पर नियंत्रण पाने की कोशिश है. मास्क ना लगाने पर जुर्माने की राशि तो बढ़ायी ही गयी है साथ ही दूसरे राज्यों से दिल्ली आये लोगों को भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि वह यहां के नियमों का पालन करें.

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से नियमों में बदलाव किया गया है. इस बदलाव से कोरोना पर नियंत्रण पाने की कोशिश है. मास्क ना लगाने पर जुर्माने की राशि तो बढ़ायी ही गयी है साथ ही दूसरे राज्यों से दिल्ली आये लोगों को भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि वह यहां के नियमों का पालन करें.

ना सिर्फ फेस मास्क ना पहनने पर चालान कटेगा बल्कि दिल्ली में ऐसे कई नियम है जिसका पालन करना जरूरी होगा अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ेगा.

इन नियमों का किया उल्लंघन तो कटेगा दो हजार रुपये का चालान

दिल्ली सरकार ने मास्क ना पहनने पर जुर्माने की राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 2 हजार रुपये तो कर ही दी है साथ ही अगर आप सार्वजनिक जगह पर थूकते हैं तब भी आपका चालान कट सकता है. कोरोना संक्रमण इन वजहों से भी फैलता है. सरकार ने पान मसाला, गुटखा जैसी चीजों पर प्रतिबंध लगा रखा है ताकि लोग यहां वहां ना थूकें. इसके साथ ही अगर आप बाहर निकल रहें हैं तो आपको उचित दूरी का ध्यान रखना होगा.

Also Read: सरकार ने किया बड़ा बदलाव अब छठ में भी बंद रहेंगे बैंक

इन नियमों का उल्लंघन करने पर भी कटेगा चालान

अगर सरकार द्वारा बनाये गये नियमों का आपने पालन हीं किया और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया तब भी आपको 2 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा. अगर आपको किसी वजह से होम क्वारेंटीन में रखा गया और आप इस नियम का उल्लंघन कर रहे हैं तब आपको दो हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा.

अगर कार में आपके साथ कोई बैठा है और गाड़ी के शीशे बंद हैं और किसी ने मास्क नहीं पहना है तो क्या होगा ? ऐसी स्थिति में पुलिस आपका चालान काट सकती है क्योंकि मास्क पहनना जरूरी होगा लेकिन अगर आप गाड़ी में अकेले हैं और गाड़ी के सभी शीशे बंद है तब, ऐसे में भी पुलिस आपको रोकेगी और चेतावनी दे सकती है या चालान भी काट सकती है.

Also Read: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोवैक्सीन का तीसरा ट्रायल, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया पहला डोज

दिल्ली में बढ़ रहा है संक्रमण का खतरा

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6608 नये मामले आये हैं. पिछले 24 घंटे में 118 और मरीजों ने दम तोड़ा है. मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8159 हो गया है. 6,600 से ज्यादा संक्रमण के नए मामले भी सामने आए हैं. इसके बाद कोरोना केस की संख्या बढ़कर 5.17 लाख को पार कर चुकी है. दूसरी तरफ अस्पतालों में भी सुविधाएं बढ़ाने का काम भी जारी है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola