दिल्ली में खत्म हुआ ‘वर्क फ्रॉम होम’, सीएम रेखा गुप्ता ने वापस लिया फैसला

Updated:
विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ( स्रोत- दिल्ली सीएमओ X )

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू की गई ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम) की व्यवस्था खत्म कर दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संबंध में जारी आदेश वापस लेने को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू की गई ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम) की व्यवस्था खत्म कर दी है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक पत्र जारी कर आदेश वापस को लेने मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी पहले की तरह नियमित रूप से कार्यालय आएंगे.

क्यों लिया गया था फैसला

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ईरान में युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ऊर्जा बचाने के लिए यह फैसला लिया गया था. दिल्ली सरकार की ओर से 14 मई 2026 से सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन (बुधवार और शनिवार) घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की व्यवस्था लागू की थी. इसके साथ ही कर्मचारियों के आने-जाने का समय भी अलग-अलग रखा गया था, ताकि बिजली और ईंधन की बचत हो सके.

अब क्यों खत्म हुई व्यवस्था

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अब अंतरराष्ट्रीय हालात काफी हद तक सामान्य हो चुके हैं. इसी वजह से सरकार ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ और अलग-अलग समय पर दफ्तर आने-जाने की व्यवस्था समाप्त करने का फैसला लिया है.

अब क्या रहेगा नया नियम

अब दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सामान्य व्यवस्था के तहत काम करेंगे. कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय आना होगा और पहले दी गई वर्क फ्रॉम होम की सुविधा समाप्त रहेगी. सरकार का मानना है कि सामान्य हालात में दफ्तर से काम करना प्रशासनिक कामकाज के लिए अधिक प्रभावी रहेगा.

यह भी पढ़ें- भारत सरकार का एक्शन, JeM-LeT से जुड़े 23 पाकिस्तानियों को आतंकी घोषित किया

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola