Rajnath Singh Health Update: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, पीठ दर्द की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Jul 2024 4:31 PM

विज्ञापन

Rajnath Singh

Rajnath Singh Health Update: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शनिवार को एम्स से छुट्टी मिल गई. पीठ में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

Rajnath Singh Health Update: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर खबर है कि उन्हें दिल्ली एम्स से शनिवार को छुट्टी मिल गई. 11 जुलाई गुरुवार को उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत के कारण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था.

निजी वार्ड में भर्ती थे राजनाथ सिंह

पीठ में तेज दर्द की शिकायत के बाद राजनाथ सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. रक्षा मंत्री को पुराने निजी वार्ड में डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया था. गुरुवार को भर्ती कराने के बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार होने लगा था. डॉक्टरों ने भी बताया था कि रक्षा मंत्री स्वस्थ्य हैं और उनकी हालत स्थिर है.

जन्मदिन के दूसरे दिन ही अस्पताल में भर्ती हुए थे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने 73वें जन्मदिन के ठीक दूसरे दिन ही अस्पताल में भर्ती हुए थे. राजनाथ सिंह 10 जुलाई को 73 साल के हो गए. उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी थी. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा था, राजनाथ सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. एक मूल्यवान कैबिनेट सहयोगी, वे एक ऐसे नेता हैं जो अपनी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं. वे कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं. वे भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सबसे आगे हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola