ePaper

जम्मू कश्मीर में जानलेवा सर्दी, कांप रहा उत्तर भारत, शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई आफत, देखें तस्वीर

Updated at : 04 Jan 2023 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में जानलेवा सर्दी, कांप रहा उत्तर भारत, शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई आफत, देखें तस्वीर

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रहा है, जहां कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है. पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश, बिहार-राजस्थान तक शीतलहर का असर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बर्फीली हवाओं के कारण हफ्ते के अंत तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है.

विज्ञापन
undefined

जम्मू कश्मीर में जानलेवा ठंड पड़ रही है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. बीती रात जम्मू कश्मीर में इस सीजन का सबसे सर्द रात दर्ज किया गया था.

undefined

वहीं, अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. पहलगाम जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा.

undefined

बता दें, कश्मीर में इस समय चिल्लई कलां का दौर चल रहा है. 40 दिन का यह दौर सबसे मुश्किल समय होता है, जब बर्फबारी सबसे ज्यादा होती है. यह 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को खत्म होता है.

undefined

हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. शिमला के पास कुफरी हिल स्टेशन बुरी तरह शीतलहर की चपेट में है. कई जगहों पर बर्फ जम गया है.

undefined

मध्यप्रदेश के इंदौर में भी शीतलहर का प्रकोप है. कड़कड़ाती ठंड के कारण एक शख्स की जान चली गई है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक शख्स का ठंड से अकड़ा हुआ शव मिला है.

undefined

पंजाब में भी सर्दी का सितम जारी है. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा. कई जगहों पर कोहरे की घनी परत भी छाई रही.

undefined

दिल्ली में बुधवार को सुबह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल परिवहन प्रभावित हुआ है.

undefined

राजस्थान के अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में है. हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, माउंट आबू के साथ-साथ जयपुर व अन्य जिलों में भी शीतलहर चल रही है. इन जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता भी न के बराबर रही.

undefined

हरियाणा में भी तापमान लगातार गिर रहा है. हिसार प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा और यहां ठंड से 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया. हिसार में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 8.6 डिग्री कम रहा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola