DA Hike: महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारियों को राजस्थान सरकार का तोहफा

Updated:
विज्ञापन

bhajan lal sharma

DA Hike: राजस्थान के सभी सरकारी और पेंशन भोगियों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है. राजस्थान की भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया है. इसका फायदा 12 लाख 40 हजार कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को होगा.

विज्ञापन

DA Hike: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ता (DA) में दो प्रतिशत बढ़ोतरी की सौगात दी है. पेंशनभोगियों को भी दो प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा. पिछले शुक्रवार को केन्द्र सरकार ने भी केन्द्रीय कर्मियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. जिसके बाद राज्य सरकार ने भी यह फैसला किया है.

विज्ञापन

महंगाई भत्ता 53 से बढ़कर 55 प्रतिशत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया. अब प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर को एक जनवरी 2025 से 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दी जाएगी. इसका लाभ लगभग आठ लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर को मिलेगा. पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस वृद्धि का लाभ मिलेगा.

अप्रैल 2025 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का किया जाएगा भुगतान

इसके अनुसार, कर्मचारियों को मई 2025 में देय अप्रैल 2025 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा और एक जनवरी से 31 मार्च, 2025 तक की तीन माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी.

सरकार पर बढ़ेगा 820 करोड़ रुपये का वित्तीय भार

पेंशनरों को एक जनवरी, 2025 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जायेगा. इस फैसले से राज्य सरकार पर लगभग 820 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola