Live Updates

Cyclone Yaas, Weather Today Live Updates: ओड़िशा और बंगाल में तटों से टकराने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘यास’, दो पूर्वी राज्यों के निचले इलाकों में भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Cyclone Yaas Tracking Live News, Weather Forecast Today Update, Odisha, West Bengal, Jharkhand, Bihar Latest News: देश एक बार फिर एक विकराल तूफान से लड़ने को तैयार है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास बहुत तेजी से ओडिशा और बंगाल के तट से टकराने के लिए आगे बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात यास ओडिशा के दक्षिण में बालासोर से अब से कुछ देर में टकरा सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि ओडिशा के धामरा पोस्ट के पूर्व और बालासोर जिले के दक्षिण में लैंडफॉल करेगा. बिहार और झारखंड में भी इस तूफान का असर देखा जा रहा है. कई जिलों में कल से ही आंधी तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं. यास तूफान की हर अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज, फोटोज और वीडियो के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें….

विज्ञापन

ओड़िशा और बंगाल में तटों से टकराने के बाद कमजोर हुआ चक्रवाती तूफान ‘यास’, दो पूर्वी राज्यों के निचले इलाकों में भारी बारिश

उत्तर ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में 130-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ समुद्र तटों से टकराने के बाद बुधवार की दोपहर बाद भीषण चक्रवाती तूफान ‘यास’ कमजोर पड़ गया. तूफान के कारण इन दो पूर्वी राज्यों में निचले इलाकों में पानी भर गया. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात ओड़िशा के भद्रक जिले में धामरा के उत्तर और बहनागा ब्लॉक के नजदीक बालासोर से 50 किलोमीटर दूर तट पर लगभग सुबह नौ बजे टकराया. चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया दोपहर 1:30 बजे पर पूरी हो गई.

ओड़िशा में ‘यास’ का कहर : भारी बारिश से भद्रक जिले के जमुझाड़ी रोड पूरी तरह बंद, राहत एवं बचाव कार्य शुरू

ओड़िशा के भद्रक जिले में चक्रवाती तूफान यास का कहर जारी है. इस चक्रवाती तूफान में राज्य के भद्रक जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से जमुझाड़ी रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी वजह से आवाजाही पूरी तरह बंद है. दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है.

ओड़िशा के धामरा में चक्रवात यास की वजह से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम सक्रिय

ओड़िशा के धामरा में चक्रवात ‘यास’ की वजह से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से कई पेड़ गिर जाने से रास्ते बंद हो गए हैं. एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम राहत कार्यों में लगी है. पेड़ों को रास्ते से हटाया जा रहा है.

चक्रवाती तूफान यास की वजह से ओड़िशा में कहर, बंगाल-बिहार और झारखंड में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान यास की वजह से ओड़िशा के भद्रक जिले के घामरा नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. वहीं, खबर यह भी है कि राज्य में विभिन्न जगहों पर भारी बारिश और तेज हवा के बीच सड़कों के बीचोंबीच पेड़ उखड़कर गिर गए हैं. एनडीआरएफ की टीम सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने में मुश्तैदी से जुट गई है.

चक्रवाती तूफान यास के कारण सड़कों पर गिरे पेड़

चक्रवाती तूफान यास के कारण चल रही तेज हवाओं में सड़कों पर कई बड़े पेड़ उखड़कर गिर गये हैं. जगतसिंहपुर के पारादीप म्यूनिसिपल एरिया में सड़क पर गिरे पेड़ को ओडिशा डिसास्टर रैपिड एक्शन फोर्स ने हटाया.

झारखंड में हो रही है झमाझम बारिश, चल रही तेज हवाएं

झारखंड के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रहे हैं. राजधानी रांची में मंगलवार रात से ही बारिश शुरू हो गयी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आज दिन भर और कल भी बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola