Live Updates
Cyclone, Weather Forecast, Updates : चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के कारण बढ़ेगी मुश्किलें, कई राज्यों में मौसम ने बदला अपना मिजाज, जारी हुआ अलर्ट
Author Pritish sahay
Updated:
विज्ञापन
Cyclone Nisarga, Weather News/Alert Live Updates: उत्तर भारत में जम्मू और कश्मीर के पूर्वी हिस्सों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के भागों पर है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान तटीय महाराष्ट्र में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है. स्काइमेट के अनुसार, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी भागों, असम, मेघालय और दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज़ बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें