Cyclone Alert: तेज हवा और भारी बारिश के साथ आज होगी 'फेंगल' की तूफानी दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद, अलर्ट जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Nov 2024 6:45 AM

विज्ञापन

Cyclone Alert

Cyclone Alert: चक्रवाती तूफान फेंगल की आज दस्तक होगी. भारत मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात तमिलनाडु के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है. तूफान के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है.

विज्ञापन

Cyclone Alert: चक्रवाती तूफान फेंगल की आज भारतीय तट पर दस्तक हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज दोपहर के समय यह पुडुचेरी के पास तट को पार कर सकता है. तूफान की एंट्री के समय हवा की गति 70 किमी/घंटा से बढ़कर 80 या 90 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. आस-पास के इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान फेंगल तेजी से तट की ओर बढ़ रहा है. यह चक्रवात फिलहाल बंगाल की खाड़ी में है. यहां से यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.

मूसलाधार बारिश की संभावना

आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवात फेंगल आज यानी 30 नवंबर को दोपहर के समय कराईकल और महाबलीपुरम के बीच से गुजर सकता है. इसके प्रभाव के कारण कई इलाकों में अगले 2 से 3 दिन बारिश होने की संभावना है. तूफान का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु पर पड़ेगा. अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं तूफान को देखते हुए पुडुचेरी मत्स्य पालन विभाग ने मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया है. विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए मछुआरों को सतर्क रहने को कहा है.

Also Read: Kal ka Mausam: नये पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी, इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात फेंगल लगातार आगे बढ़ रहा है. तूफान के कारण मूसलाधार बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई है.

पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद

बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण भारी बारिश की आशंका है. पुडुचेरी सरकार के सभी स्कूल और कॉलेज 29 और 30 नवंबर को बंद रखने का आदेश दे दिया है. आज भी पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गये हैं. वहीं तूफान से राहत और बचाव के लिए भारतीय नौसेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Also Read: Cyclone Fengal: तट की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान फेंगल, समुद्र में मची है हलचल, देखें Video

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola