देश में कोरोना के 4 बड़े धमाके, जानिए किन मामलों ने उड़ाई सरकार की नींद

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 May 2020 9:57 PM

विज्ञापन

coronavirus, Lockdown extension in india : चीन के वुहान (Wuhan of China) से फैले कोरोना वायरस (coronavirus) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. भारत में भी कोरोना का प्रकोप जारी है. अब तक देश के लगभग सभी राज्‍यों में यह महामारी फैल चुका है. भारत में कोरोना संक्रमण में आयी तेजी के लिए तबलीगी जमात को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है. हालांकि देश-दुनिया में कई ऐसे मामले भी देखने को मिले जहां कोरोना के केवल एक मरीज ने संक्रमण का जाल बिछा दिया.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. भारत में भी कोरोना का प्रकोप जारी है. अब तक देश के लगभग सभी राज्‍यों में यह महामारी फैल चुका है. भारत में कोरोना संक्रमण में आयी तेजी के लिए तबलीगी जमात को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है. हालांकि देश-दुनिया में कई ऐसे मामले भी देखने को मिले जहां कोरोना के केवल एक मरीज ने संक्रमण का जाल बिछा दिया. पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस का पहला मरीज चीन के वुहान शहर में मिला था. जिसकी पहचान 57 वर्षीय महिला झींगा विक्रेता के रूप में हुई. जो वुहान से लेकर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का मूल बिंदु है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उस महिला ने दुनिया के तकरीबन 28000 लोगों को संक्रमित करने का दावा किया था. आइये ऐसे मामलों को जानें, जिसमें एक व्‍यक्ति ने कई लोगों को संक्रमित कर दिया.

पहला केस – मध्‍यप्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें एक नाई की वजह से एक ही गांव के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गये थे. कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि मध्‍य प्रदेश के खरगौन जिले में कोरोना के 9 नये मामले सामने आये थे, जिसमें 6 लोग एक ही गांव के थे. जो 6 लोग कोरोना से संक्रमित हुए, वो एक नाई की गलती की वजह से संकट में फंसे.

पूरी खबर देखने के लिए यहां क्‍लिक करें

Also Read: Coronavirus Lockdown : नाई के कारण एक ही गांव के 6 लोग कोरोना की चपेट में

दूसरा केस – दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई. बताया जाता है कि 18 अप्रैल को ठेके वाली गली स्थित इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था. इस इमारत में काफी लोगों के रहने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को इमारत को सील करने का निर्णय लिया था. सील होने के बाद इलाके के लोगों का सैंपल लिया गया जिसमें 41 लोग पॉजिटिव पाये गये.

पूरी खबर देखने के लिए यहां क्‍लिक करें

Also Read: दिल्ली के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग से मिले 41 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

तीसरा मामला : तीसरा मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ से है. यहां गुरुद्वारा लंगर साहिब में रहने वाले 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सिविल सर्जन डॉ. नीलकंठ भोसिकर ने शनिवार को बताया कि गुरुद्वारे में रहने वाले कुल 97 लोगों के नमूने जांच के वास्ते लिए गए थे. इनमें से 20 लोग इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं.

पूरी खबर देखने के लिए यहां क्‍लिक करें

Also Read: महाराष्ट्र : नांदेड़ के गुरुद्वारे से मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, सहमे लोग

चौथा मामला : देश के सबसे बड़े अर्द्धसैन्य बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली स्थित एक बटालियन में कोविड-19 से संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है. ये जवान राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित अर्द्धसैन्य बल की 31वीं बटालियन के हैं. पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

पूरी खबर देखने के लिए यहां क्‍लिक करें

Also Read: कोविड-19 : दिल्ली में सीआरपीएफ की एक ही बटालियन के 135 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola