Live Updates

COVID-19 in India Live Update : रिकवरी रेट 72 प्रतिशत के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीज हुए स्वस्थ

Published at :17 Aug 2020 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
COVID-19 in India Live Update : रिकवरी रेट 72 प्रतिशत के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीज हुए स्वस्थ

COVID-19 in India : देश में कोरोना का आंकड़ा 25 लाख के पार चला गया है और मरने वालों की संख्या 50 हजार के ऊपर है. प्रतिदिन 50-60 हजार के संक्रमित रोज सामने आ रहे हैं और मरने वालों की संख्या एक हजार के करीब प्रतिदिन रिकॉर्ड हो रही है. हालांकि मृत्युदर दो प्रतिशत से कम हो चुका है. यह हमारे लिए सकारात्मक खबर है कि अन्य देशों की अपेक्षा हमारे देश में मृत्यु दर काफी कम है, बावजूद इसके 50 हजार लोगों की जान कोरोना वायरस के कारण गयी है इससे इनकार नहीं है और यह आंकड़ा डराता भी है. चेतन चौहान जैसे महान क्रिकेटर और राजनेता की भी 16 अगस्त को कोरोना के कारण मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में क्या हो रहा है और आपके लिए कोरोना के बारे में क्या जानना जरूरी है, इससे संबंधित हर अपडेट हम आपको यहां देंगे पढ़ते रहें, प्रभात खबर का कोरोना वायरस पर यह अपडेट-

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

तृणमूल कांग्रेस विधायक समरेश दास की मौत

पश्चिम बंगाल की एगरा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस विधायक समरेश दास की सोमवार को पूर्वी मिदनापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई. कुछ दिन पहले ही उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

रिकवरी रेट 72 प्रतिशत के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीज हुए स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी है कि कोरोना से देश में रिकवरी रेट अब 72 प्रतिशत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 हजार 584 मरीज स्वस्थ हुए हैं. कोरोना के संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या देश में करीब दो लाख हो गयी है.

कोरोना वायरस से अपनी और परिजनों की रक्षा के लिए घर पर करें मुहर्रम का मातम

कोरोना वायरस से अपनी और परिजनों की रक्षा के लिए घर पर करें मुहर्रम का मातम और गणेश पूजा. हैदराबाद पुलिस ने यह अपील की है साथ ही यह निर्देश जारी किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई मूर्ति स्थापना या कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा.

कोरोना के 57,982 नये मामले सामने आये, 50,921 हुई मृतकों की संख्या,

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 57,982 नये मामले सामने आये हैं और 941 लोगों की मौत हुई है. अब देश में कुल मृतकों की संख्या 50,921 हो गयी है और कुल कोरोना संक्रमित 26 लाख से ज्यादा हो गये हैं.

देश में अबतक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की हुई कोरोना जांच

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि देश में अबतक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हुई है. सरकार आक्रामक तरीके से जांच में जुटी है. जांच के कारण कोविड की जांच थमी है. सही और कारगर इलाज़ से मृत्यु दर को नियंत्रित किया गया है और यह दो प्रतिशत से भी कम हो गया है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola