Live Updates

Coronavirus Tracker Updates : मुंबई में आज कोरोना के 998 नये मामले और 25 की मौत, संक्रमितों की संख्‍या 16579 हुई

Updated:
विज्ञापन

लॉकडाउन के 52वें दिन देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 78000 के पार पहुंच चुकी है. बीते 12 दिनों में तकरीबन 43000 नये केस सामने आये हैं. वहीं इस घातक वायरस से भारत में अब तक 2549 लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में 26000 से भी अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. हालांकि चार प्रतिशत मरीज अभी भी गंभीर अवस्था में है. इस सबके बीच केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये की कोरोना राहत पैकेज की घोषणा की है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को ऐलान किया कि देश में छोटे और मझले उद्योग को पटरी पर लाने के लिए सरकार तत्पर है और राहत इससे जुड़े लोगों को राहत देने के लिए नियमों में बदलाव भी करेगी. बात दुनिया की करें तो पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या तीन लाख से अधिक हो चुक��� है. Coronaviruus Live Updates के लिए पेज को रिफ्रेश करे.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Avinishkumar Mishra

लेखक के बारे में

By Avinishkumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola