Live Updates

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे : सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हुए कोरोना पॉजिटिव, पिछले 24 घंटे में 1,185 मौतें

Updated:
विज्ञापन

Ghaziabad: People wait for their turn to get tested for Covid-19 at a testing centre, as coronavirus cases surge across the country, at Vasundhara, in Ghaziabad, Thursday, April 15, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI04_15_2021_000074B)

Corona Live Coronavirus india, coronavirus live update india, covid-19, corona cases in india, : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हो चुकी है जबकि 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है. इधर दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 16,699 नए केस सामने आए और 112 लोगों की मौत हो गई. वहीं महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई है. कोरोना संक्रमण से जुडी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे : सीएम शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा है कि कोरोना के गंभीर संकट से पूरी दुनिया, हमारा देश और मध्य प्रदेश भी गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसके लिए जनता के सहयोग की जरूरत है. मुझे पूरा विश्वास है कि आप सब का सहयोग मिलेगा.

टेस्टिंग और वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई जाए, उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत का निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा है कि प्रदेश में जो लोग मास्क सही तरीके से नहीं पहन रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर सख़्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि, कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई जाए. साथ ही परीक्षाओं को स्थगित किया जाए और कॉलेजों में केवल ऑनलाइन क्लासेज की अनुमति दी जाए.

उत्तराखंड में कोरोना के 2402 नए मामले आए सामने

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 2402 नए मामले दर्ज किए गए. जिसमें देहरादून में 1051 और हरिद्वार में 539 मामले शामिल हैं. कुल मामलों की संख्या 1,18,646 है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कोरोना की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कोरोना की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी है. प्रकाश जावड़ेकर ने खुद ट्वीट कर इस बारे जानकारी साझा करते हुए कहा है कि बीते दिनों जो लोग भी उनके संपर्क में आए है, उन सभी को भी कोविड टेस्ट करवा लेना चाहिए.

आरएसएस प्रमुख को अस्पताल से मिली छुट्टी, पांच दिन होम क्वारंटाइन में रहेंगे मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को नागपुर के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. हालांकि डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अगले पांच दिनों के लिए होम क्वारेंटीन में बने रहने की सलाह दी है. बता दें कि मोहन भागवत 9 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.

मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण के संदर्भ में उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के संदर्भ में अधिकारियों के साथ चर्चा की और इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola