Coronavirus outbreak : एक्टिव केस में से 25% तीन दिन में सामने आये, यही स्थिति रही, तो कैसे जीतेंगे जंग?

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus outbreak : एक्टिव केस में से 25% तीन दिन में सामने आये, यही स्थिति रही, तो कैसे जीतेंगे जंग?

Guwahati: Commuters travel in a city bus after state authorities eased restrictions, during the ongoing COVID-19 nationwide lockdown, in Guwahati, Monday, May 4, 2020. (PTI Photo)(PTI04-05-2020_000014B)

Coronavirus outbreak : देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा चालीस हजार के पार चला गया है. आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के जितने एक्टिव केस हैं उनमें से 25 प्रतिशत पिछले तीन दिन में बढ़े हैं. अभी देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 29453 हैं

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा चालीस हजार के पार चला गया है. आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के जितने एक्टिव केस हैं उनमें से 25 प्रतिशत पिछले तीन दिन में बढ़े हैं. अभी देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 29453 हैं

रविवार को कोविड 19 के 2667 मरीज बढ़े जो एक रिकॉर्ड है. शनिवार को यह आंकड़ा 2,564 था. दिल्ली में कल 427 नये मरीज मिले जबकि गुजरात से 374 और पंजाब से 330 नये मामले सामने आये. तमिलनाडु में 266 नये केस मिले. हरियाणा में 66 और जम्मू-कश्मीर में 35 मामले मिले. महाराष्ट्र में 678 केस मिले जो शनिवार को मिले 790 केस से कम है.

ज्ञात हो कि पंजाब में आश्चर्यजनक ढंग से मामलों में वृद्धि हुई है और केस में 200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. यहां यह अप्रत्याशित वृद्धि नांदेड़ के श्रद्धालुओं के कारण दर्ज की गयी है.

लॉकडाउन 3 की शुरुआत के बाद देश के कई क्षेत्रों में सरकार ने छूट दी है. दिल्ली में तो शराब दुकानों के खुलने से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसके कारण सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा. ऐसे में केस और बढ़ेंगे इसमें कोई दो राय नहीं है. श्रमिक स्पेशल ट्रेन के चलने से मजदूर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है.

अभी तक देश में कुल 42,533 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 11,707 स्वस्थ हो चुके हैं और 1373 लोगों की मौत हुई है. कुल एक्टिव केस हैं 29453.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola