ePaper

Coronavirus Outbreak : इन 8 राज्यों में कोरोना ने बढ़ायी टेंशन, राजीव गौबा ने की हाईलेवल मीटिंग

Updated at : 27 Feb 2021 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak : इन 8 राज्यों में कोरोना ने बढ़ायी टेंशन, राजीव गौबा ने की हाईलेवल मीटिंग

Coronavirus Outbreak, Cabinet Secy, Rajiv Gauba, high-level meeting, Maharashtra, Punjab, Gujarat, MP, Chhattisgarh, West Bengal, Telangana & J&K देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. हाल के दिनों में देश के 8 राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है. तेलंगाना (Telangana), महाराष्ट्र (Maharashtra), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), गुजरात (Gujarat), पंजाब (Punjab), जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन
  • देश के 8 राज्यों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण

  • राजीव गौबा ने आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के साथ हाईलेवल मीटिंग

  • देश में अब तक लोगों को दी गयी कोरोना टीका 1,42,42,547 खुराक

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. हाल के दिनों में देश के 8 राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है. तेलंगाना (Telangana), महाराष्ट्र (Maharashtra), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), गुजरात (Gujarat), पंजाब (Punjab), जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.

एक समय देश के में कोरोना के दैनिक मामले 8 हजार के करीब पहुंच चुका था, लेकिन फरवरी में अब रोजाना 12 हजार या उससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं. जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गयी है. इधर कोरोना के मामलों में तेजी को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के साथ शनिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की.

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 8,333 मामले आए. केरल में 3671 मामले और पंजाब में 622 मामले आए. मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 16,488 नए मामले आए जिनमें से 85.75 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए.

मंत्रालय ने कहा, आठ राज्यों में रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी दिख रही है. मंत्रालय ने कहा, पिछले दो हफ्ते में केरल में उपचाराधीन मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट आयी. राज्य में 14 फरवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,847 थी जो आज घटकर 51,679 रह गयी है.

महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है. महाराष्ट्र में 14 फरवरी को 34,449 उपचाराधीन मरीज थे और अब राज्य में 68,810 मरीज हैं. मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट सचिव तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे.

Also Read: Coronavirus: इंटरनेशनल फ्लाइट के उड़ान पर रोक बढ़ी, डीजीसीए ने 31 मार्च तक लगायी पाबंदी

सुबह सात बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान के तहत देश में कुल 2,92,312 सत्र में 1,42,42,547 खुराक दी गयी. इनमें से 66,68,974 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक, 24,53,878 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी. इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 51,19,695 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी.

टीकाकरण अभियान के लिए 13 फरवरी से दूसरी खुराक देने की शुरुआत हुई थी. अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए दो फरवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था. टीकाकरण अभियान के 42 वें दिन (27 फरवरी) कुल 7,64,904 खुराक दी गयी. कुल 13,397 सत्र में 3,49,020 लोगों को पहली खुराक और 4,20,884 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola