कोरोना का भारत में दस्‍तक : आगरा के एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित, वायरस से लड़ने के लिए दिल्‍ली तैयार

Updated:
विज्ञापन

Hyderabad: Visitors wear protective masks in wake of the deadly novel coronavirus, at Government Gandhi Hospital in Hyderabad, Tuesday, March 3, 2020. Two people have tested positive for the coronavirus in India – one in Telangana and another in New Delhi – the Ministry of Health confirmed on Monday. (PTI Photo)(PTI03-03-2020_000169A) *** Local Caption ***

दिल्‍ली में 25 अस्पतालों में कोरोना से निपटने की व्यव्स्था, साढ़े 3 लाख N95 मास्क तैयार

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पूरी दुनिया में जानलेवा कोरोना वायरस की दहशत के बीच उत्तर प्रदेश के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की जांच में कोरोना संक्रमित पाये गये छह लोगों के नमूनों को अंतिम पुष्टि के लिये एनआईवी पुणे भेजा गया है. वहीं दिल्‍ली में एक मामला सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार सक्रिय हो गयी है. दिल्ली के स्‍वास्‍थय मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने बताया 25 अस्पतालों में कोरोना से निपटने की व्यव्स्था की गई है, साढ़े 3 लाख N95 मास्क की व्यवस्था की गई है. उन्‍होंने कहा, इसको लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, केवल सावधानियां बरतें. हाथ धोकर ही आंखों, मुंह आदि को छुएं. उन्‍होंने कहा, दिल्ली में कोरोना को लेकर काफी तैयारियां की है, इसमें ऐहतियात बरतने की जरूरत है. वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया दिल्ली का जो मामला बताया जा रहा है, उसमें पीड़ित शख्स एक ही है.

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जिन छह लोगों के टेस्ट किये गये थे, उसमें वे पॉजिटिव आये हैं. मगर केन्द्र सरकार के जो नियमन हैं उनके अनुसार देश में कहीं भी कोई नमूना पॉजिटिव दिखायी देगा तो एनआईवी पुणे से ही उसकी पुष्टि होती है.

उन्होंने कहा, एनआईवी से पुष्टि के लिये नमूने भेजे गये हैं. इसको हम लोग मानते हैं कि वे सभी ‘हाई रिस्क’ में हैं. सिंह ने कहा कि आगरा के निवासी वे सभी छह लोग पहले ही सफदरजंग अस्पताल में भेजे जा चुके हैं. इन सभी को कोरोना का संक्रमण है या नहीं यह पुणे की एनआईवी लैब से पता चलेगा.

फिलहाल इन्हें ‘हाई रिस्क’ की श्रेणी में माना जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, एक परिवार यूरोप में छुट्टी मनाने गया था, वह दिल्ली लौटा जहां उसके सभी रिश्तेदार इकट्ठा हुए. उन रिश्तेदारों में से कुछ आगरा के, कुछ दिल्ली के और कुछ नोएडा के थे.

* कोरोना वायरस के डर को लेकर नोएडा के दो स्कूल बंद

नोएडा के दो निजी स्कूलों ने मंगलवार से अगले कुछ दिन के लिए अपने यहां कक्षाएं रद्द कर दी हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक छात्र के पिता में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है. दोनों स्कूलों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर कक्षाएं रद्द होने की सूचना दी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ही कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि की है. इनमें से एक दिल्ली में है. जिस स्कूल के छात्र के पिता में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसका कहना है कि चार से छह मार्च तक उसके यहां कक्षाएं बंद रहेंगी. प्राइमरी के इस बच्चे के माता-पिता ने पिछले ही सप्ताह उसके जन्मदिन की पार्टी दी थी. इस कारण अन्य बच्चों में भी संक्रमण फैलने का खतरा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola