Coronavirus News: क्या है XBB.1.16 वैरिएंट? जानें कोरोना का ये नया वैरिएंट कितना है खतरनाक

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus News: क्या है XBB.1.16 वैरिएंट? जानें कोरोना का ये नया वैरिएंट कितना है खतरनाक

Coronavirus News: अब तक संक्रमण जितने मामले सामने आये हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत XBB.1.16 के हैं. जानें कोरोना का ये नया वैरिएंट कितना है खतरनाक…इधर स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नये मामले सामने आये हैं.

विज्ञापन

Coronavirus News: भारत में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. आपको नये वैरिएंट XBB.1.16 के बारे में बताने से पहले आपको कोरोना केस के बारे में बताते हैं. एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,050 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,45,104 हो चुकी है. आपको बता दें कि पिछले 203 दिन में सामने आये ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. अब देश में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,303 पर पहुंच गयी है. देश में पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले देखने को मिले थे.

क्या है XBB वैरिएंट?

अब बात करते हैं XBB.1.16 वैरिएंट की. तो ये कोरोना के सब वैरिएंट ओमिक्रॉन का वैरिएंट है. एक्सपर्ट्स की मानें तो, XBB.1.16, XBB.1.5 से 140 प्रतिशत तेजी से प्रसार कर रहा है. यह XBB.1.5 की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक है और शायद XBB.1.9 वैरिएंट से भी तेज गति से फैल रहा है. हालांकि, कोरोना के नये वैरिएंट के लक्षण में कोई बदलाव नहीं आया है. कोई भी नया लक्षण सामने नहीं आया है.

कोविड-19 के 38.2 प्रतिशत मामले XBB.1.16 वैरिएंट के

आपको बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट XBB.1.16 के मामले सामने आ रहे हैं. अब तक कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत इसी वैरिएंट के हैं. भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक संगठन (आईएनएसएसीओजी) के नये बुलेटिन में उपरोक्त जानकारी दी है. इस बाबत एक बुलेटिन जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह तक एकत्र किये गये नमूनों में से XBB सबसे आम तौर पर प्रसारित होने वाला ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट रहा है.

Also Read: पटना में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड वैक्सीनेशन पड़ा ठप, खाली हाथ लौट रहे लोग, जानें ताजा हालात
38.2 प्रतिशत XBB.1.16 के हैं मामले

बुलेटिन ने कहा गया है कि भारत में ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट का प्रसार जारी है और विशेष रूप से भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गयी है. बुलेटिन में कहा गया है, भारत के विभिन्न हिस्सों में एक नये वैरिएंट XBB.1.16 का उभार देखा गया है. अब तक संक्रमण जितने मामले सामने आये हैं, उनमें से 38.2 प्रतिशत XBB.1.16 के हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola