Coronavirus LIVE Updates: महाराष्ट्र में कम होने लगे हैं कोरोना के नये मामले, जानें बिहार, यूपी, बंगाल सहित अन्य राज्यों का हाल
Coronavirus Today LIVE Updates (11 MAY): कोरोना वायरस (Covid-19) की दूसरी लहर (Second Wave of Coronavirus) ने पूरे देश में तांडव तो मचाया, लेकिन इस बीच ऑक्सीजन (Shortage of Oxygen in Hospitals) की कमी से कई लोगों की जान जा रही है. आंध्रा प्रदेश के तिरुपति में ऑक्सीजन की कमी से 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया. इधर, रविवार को कोरोना की रफ्तार में कमी देखी गई. 3.66 नये मामले ही सामने आए. वहीं, मौत के बढ़ते आंकड़ों में भी कमी आई है. हालांकि, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, असम, बंगाल यूपी कर्णाटक बिहार और झारखंड समेत कई और राज्यों में अभी भी संक्रमण की दर डरा रही है. कोरोना महामारी से जुड़ी देश दुनिया की पल पल की अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
बंगाल में एक दिन में संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नये मामले, 132 की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में 20,136 नये मामले दर्ज किये गये हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 132 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 18,994 लोग ठीक हुए हैं. कुल एक्टिव मामले 1,28,683 हो गये हैं.
उत्तर प्रदेश में एक दिन में 20,463 नये मामले, 306 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 20,463 नये मामले सामने आये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 29,358 लोग ठीक हुए हैं और 306 और लोगों की मौत हो गयी है. प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 15,45,212 हो गये हैं और एक्टिव मामले 2,16,057 हैं.
मध्य प्रदेश में 9,754 नये मामले आये सामने, 94 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में 9,754 नये मामले दर्ज किये गये हैं. वहीं, एक दिन में 94 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 9,517 लोग ठीक हुए हैं. कुल एक्टव मामले 1,11,366 हो गये हैं.
बिहार में एक दिन में कोरोना के आए 10,920 नये मामले
बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में 10,920 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मामले बढ़कर 1,02,099 हो गये हैं.
कर्नाटक में एक दिन में 39,510 नये कोरोना संक्रमण के मामले
कर्नाटक में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 39,510 नये मामले दर्ज किये गये हैं. वहीं, इस वायरस केसंक्रम से 480 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 22,584 लोग ठीक हुए हैं. कुल एक्टिव मामले 5,87,452 पहुंच गये हैं. अब तक 19,852 लोगों की मौत हो चुकी है.
राजस्थान में एक दिन 16,080 नये मामले, 169 लोगों की मौत
राजस्थान में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 16080 नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में 169 और लोगों की मौत हो गयी है. 13198 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. कुल एक्टिव मामले 2,05,730 हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए