Coronavirus update India : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, विदिशा, खरगोन, जबलपुर में रात का कर्फ्यू
Coronavirus live update India, latest news update: भारत में कोरोना संक्रमितों की 91 लाख के पार हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक देश में इस वक्त कोरोना संक्रमितों (coronavirus in india)की कुल संख्या 91,77,841 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 4,38,667 सामने आये, जबकि संक्रमण से 1,34,218 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 480 लोगों की मौत हुई है. अब तक 86,04,955 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं. देश में एक्टिव केस की संख्या 4,38,667 है. इस बीच संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 को लेकर वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कल कोरोना से बचाव के लिए उठाये गये कदम को लेकर कई राज्य सरकारों से जवाब मांगा है. देश में कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, विदिशा, खरगोन, जबलपुर में रात का कर्फ्यू
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, विदिशा, खरगोन, जबलपुर में रात का कर्फ्यू लगा दिया है. कहीं रात 9 बजे से कहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. आवाजाही रोकी गयी है. शादी-विवाह होंगे, परन्तु अलग-अगल जिलों ने शादी में लोगों की अधिकतम संख्या संक्रमण के हिसाब से तय की है.
पंजाब राजभवन के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
पंजाब राजभवन के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी शामिल हैं.
भारत में 30 कोरोना वैक्सीन पर हो रहा काम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज युवा वैज्ञानिकों के कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में 30 कोरोना वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है. जिनमें से दो COVAXIN और COVISHIELD का निर्माण सफलता के अंतिम पड़ाव तक पहुंच गया है.
रुस का Sputnik V वैक्सीन 95 प्रतिशत तक कारगर
Sputnik V वैक्सीन फर्स्ट डोज दिये जाने के 28 दिन बाद 91.4 प्रतिशत प्रभावकारी है, जबकि 42 दिन बाद यह 95 प्रतिशत तक प्रभावकारी है. इस बाद का दावा आज रुस के एक सेंटर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने किया है.
वैक्सीन उपब्ध होते की सभी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध होते ही सभी के लिए त्वरित और सार्वभौमिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए हम केंद्रीय और अन्य सभी हितधारकों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं.
कोरोना वैक्सीन वितरण को लेकर टास्क फोर्स का गठन
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को सूचित किया कि वह सीरम इंस्टीट्यूट के अडार पूनावाला के साथ लगातार संपर्क में हैं और राज्य ने वैक्सीन का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और टीकाकरण कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए