ePaper
Live Updates

Coronavirus LIVE Updates : हरियाणा में कोरोना के मामले 29 बढ़कर 1,213 हुए

Updated at : 25 May 2020 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus LIVE Updates : हरियाणा में कोरोना के मामले 29 बढ़कर 1,213 हुए

Coronavirus Lockdown Latest Live Updates : देश में जारी लॉकडाउन के 62वें दिन तक भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 4000 से अधिक हो गयी है. बीते 24 घंटे में तकरीबन 154 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अबतक मरीजों की संख्या लगभग 1 लाख 39 हजार हो गयी है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार अमेरिका से कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गयी है. वहीं भारत की बात करें तो यहां आज से घरेलू विमान की सुविधा शुरू हो जायेगी. हालांकि दो राज्यों ने अभी भी उड़ान की परमिशन नहीं दी है. Lockdown और Coronavirus से जुड़े अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:43 PM. 25 May 208:43 PM. 25 May

हरियाणा में कोरोना के मामले 29 बढ़कर 1,213 हुए

हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस के 29 नये मरीज सामने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़ कर 1,213 हो गये जिनमें 13 कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित गुड़गांव के मामले हैं. राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 16 व्यक्तियों की मौत हुई है. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दो अन्य सर्वाधिक प्रभावित जिलों -फरीदाबाद और सोनीपत से क्रमश: दो और चार नये मामले सामने आये हैं. गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र का हिस्सा हैं जहां हाल ही में बड़ी संख्या में कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आये हैं. जींद और कुरूक्षेत्र में तीन तीन जबकि करनाल, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी से एक एक नया मामला सामने आया। राज्य में अभी 395 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है जबकि 802 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 66.12 फीसद जबकि मृत्यु दर 1.32 फीसद है.

8:43 PM. 25 May 208:43 PM. 25 May

एक और कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रेल भवन दो दिन के लिए बंद

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रेल भवन को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है. रेल मंत्रालय ने बताया एक और कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद मंगलवार और बुधवार को बंद रहेगा.

5:51 PM. 25 May 205:51 PM. 25 May

कर्नाटक में कोरोना के 93 नये मामले

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी है कि प्रदेश में कोरोना के 93 नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में दो की मौत हुई है. इन मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस 2182 हो गये हैं और मरने वालों की संख्या 44 हो गयी है.

5:51 PM. 25 May 205:51 PM. 25 May

कोरोना के कारण दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर फिर सील

कोरोना के कारण दिल्ली गाजियाबाद सीमा को एक बार फिर सील कर दिया गया है. ऐसा कोरोना के खौफ के कारण हुआ है. ज्ञात हो कि लॉकडाउन 2 के दौरान भी इस सीमा को सील किया गया था. इस संबंध में गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जानकारी दी है. आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को आने-जाने की इजाजत रहेगी.

5:51 PM. 25 May 205:51 PM. 25 May

एम्स के सेनिटेशन सुपरवाइजर की कोरोना से मौत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक स्वच्छता सुपरवाइजर की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी. वह 58 वर्ष के थे. सूत्रों ने बताया कि वह वेंटिलेटर पर थे और रविवार शाम करीब 7.30 बजे उनकी मृत्यु हो गयी. उन्होंने बताया कि वह एम्स के स्थायी कर्मचारी थे और संस्थान के ओपीडी विभाग में तैनात थे. एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ श्रीनिवास राजकुमार टी ने ट्वीट किया कि देश की सेवा में एक और कोरोना योद्धा ने अपना जीवन अर्पण कर दिया. उन्होंने कहा, “एम्स ने अपना एक महत्वपूर्ण योद्धा खो दिया है। यह वायरस बहुत खतरनाक और संचारी है तथा यह किसी को भी नहीं छोड़ता है.”

2:15 PM. 25 May 202:15 PM. 25 May

मरीजों की संख्या 14000 के पार

दिल्ली में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 14008 हो गयी है. बीते 24 घंटे में राजधानी में 635 नये केस सामने आये हैं. दिल्ली सीएमओ ने बताया कि राजधानी में कोरोनावायरस से अबतक 276 मौतें हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 15 लोगों ने दम तोड़ दिया है.

2:15 PM. 25 May 202:15 PM. 25 May

योगी पर ठाकरे का पलटवार

प्रवासी भारतीयों पर राजनीति शुरू हो गयी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि बाहरी लोगों को भी महाराष्ट्र आने से पहले परमिशन लेना चाहिए

2:15 PM. 25 May 202:15 PM. 25 May

1800 से  अधिक जवान संक्रमित

पिछले 24 घंटों में 51 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 1809 है जिसमें 1113 सक्रिय मामले, 678 ठीक और 18 मौतें शामिल हैं.

12:19 PM. 25 May 2012:19 PM. 25 May

दिल्ली सरकार ने 2000 प्राइवेट बेड अधिग्रहण किया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में आज से 2000 नये प्राइवेट हॉस्पिटल के बेड हमने अधिग्रहण किया है. अब दिल्ली में कोरोनावायरस मरीजों के लिए 2000 नये बेड उपलब्ध है.

11:17 AM. 25 May 2011:17 AM. 25 May

ओडिशा में 1400 से अधिक कोरोना मरीज

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 103 नये कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1438 हो गई है.

11:17 AM. 25 May 2011:17 AM. 25 May

राजस्थान में 72 नये केस

आज राजस्थान में 72 नये COVID-19 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. राज्य सरकार ने बताया कि आज राज्य में एक भी मौत नहीं हुई है. हालांकि राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 7100 है.

11:17 AM. 25 May 2011:17 AM. 25 May

कोरोना खतरे के बीच देश और दुनिया में मनाया जा रहा ईद

कोरोनावायरस खतरे के बीच देश और दुनिया में आज ईद मनाया जा रहा है. भारत में लॉकडाउन कू कारण लोग अपने घरों में ही ईद मना रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने इस अवसर पर रोजेदारों को बधाई संदेश दिया है

11:17 AM. 25 May 2011:17 AM. 25 May

24 घंटे में 154 की मौत

देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 4000 से अधिक हो गयी है. बीते 24 घंटे में 154 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अबतक तकरीबन 1 लाख 39 हजार लोग कोरोना से पॉजिटिव मिले हैं. वहीं 57720 लोगों ने इस वायरस को मात दे चुके है.

9:06 AM. 25 May 209:06 AM. 25 May

गुजरात में मरीजों की संख्या 14000 के पार

पिछले 24 घंटों में गुजरात में 394 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 14,063 हो गई है. राज्य सरकार ने बताया कि 6412 लोग अबतक ठीक हो चुके हैं वहीं 858 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है

9:06 AM. 25 May 209:06 AM. 25 May

राजस्थान में 286 नये केस

आज राजस्थान में कोरोनावायरस के कुल 286 मामले सामने आए हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल मामलों की संख्या 7028 है, जिसमें 163 मौतें, 3848 ठीक मामले और 3017 सक्रिय मामले शामिल हैं.

7:23 AM. 25 May 207:23 AM. 25 May

भारत में घटे कोरोना की डबल रेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में लॉकडाउन से पहले कोरोनावायरस के मामलों का दोगुने होने का समय 3.4 दिन था लेकिन अब ये बढ़कर 13 दिन से भी ज्यादा हो गया है. लॉकडाउन और इसके सभी दिशानिर्देशों ने शक्तिशाली सामाजिक टीका के रूप में काम किया है.

7:23 AM. 25 May 207:23 AM. 25 May

वाराणसी में मरीजों की संख्या 146 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को कोरोना वायरस के 8 मामले सामने आए जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. जिलाधिकारी कौशल राज ने एजेंसी को बताय कि जनपद में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. शेष 17 मरीज प्रवासी हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार जनपद मे कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या 146 हो गयी है. 82 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

7:23 AM. 25 May 207:23 AM. 25 May

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 10 नये मामले

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 10 नये मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 196 हो गयी है. वहीं बिलासपुर में दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नये मामलों में से चार उना से और एक-एक मामले बिलासपुर, चंबा, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर तथा सोलन जिलों से सामने आए हैं.

7:23 AM. 25 May 207:23 AM. 25 May

एमएचए ने जारी किया एसओपी

सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए रविवार को मानक संचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया और कहा कि इस सेवा के लिए उन्हें भुगतान करना होगा और गर्भवती महिलाओं के साथ ही उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो परेशानी में हों या जिनकी नौकरी छूट गई हो.

7:23 AM. 25 May 207:23 AM. 25 May

आईसीसी और बीसीसीआई के बीच ठनी

भारत में होने वाले भविष्य के वैश्विक टूर्नामेंट के लिये करों में छूट को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) के बीच फिर से विवाद का विषय बन गया है. भारत को 2021 में टी20 विश्व कप और 2023 में 50 ओवरों के विश्व कप की मेजबानी करनी है.

7:23 AM. 25 May 207:23 AM. 25 May

नोएडा में 21 नये केस

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 350 के करीब हो गयी है. बीते 24 घंटे में 21 नये केस सामने आये हैं. जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि नोएडा में इंडस्ट्री को सशर्त खोलने की छूट दी गयी है

विज्ञापन
विज्ञापन
AvinishKumar Mishra

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola