Live Updates

Coronavirus LIVE Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 34,424 कोरोना संक्रमित, ओमिक्रॉन के 1,281 मामले

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus LIVE Updates : कोरोना महामारी की तीसरी लहर तेज हो गई है. इस दौरान कोरोना मामलों के साथ ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से सामने आने लगे हैं. आईसीएमआर ने नई एडवाजरी में कहा है कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को जांच की जरूरत नहीं है. अपडेट समाचार को जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक दिन में  मिले 34,424 कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में आज 34,424 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 22 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,21,477 हो गई. वहीं, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले 1,281 है. जिसमें 499 डिस्चार्ज हो चुके हैं.

कर्नाटक में 14 हजार से अधिक मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे 14,473 नए मामले सामने आए हैं. वहीं,5 मरीजों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. सक्रिय मामलों की संख्या 73,260 हो गई है. वहीं, कर्नाटक में सकारात्मकता दर बढ़कर10.30 फीसदी हो गई है.

केरल में 99 फीसदी टीकाकरण कवरेज

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में पहली खुराक का टीकाकरण कवरेज 99 फीसदी और दूसरी खुराक का 82 फीसदी है. 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण 39 फीसदी है. जबकि 60,421 लोगों ने ‘प्रीकॉशन डोज’ दी गई है.

मुंबई में बढ़ा संक्रमण 

मुंबई में आज कोरोना के 11,647 नए मामले सामने आए जबकि 2 लोगों की मौतें हो गई. मुंबई में फिलहाल 1,00,523 मरीजों का इलाज चल रहा है.

जम्मू और कश्मीर में 1 हजार से अधिक मामले

जम्मू और कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 1,148 नए मामले सामने आए हैं. जम्मू से 640 और कश्मीर से 508 संक्रमित मिले हैं. फिलहाल इस केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामले 4,810 हैं

गोवा में कोरोना के 2,476 नए मामले

गोवा में कोरोना के 24 घंटे में 2,476 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4 लोगों की मौतें कोरोना की वजह से हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola