Coronavirus India: देश में 65 लाख के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में 940 की गयी जान

New Delhi, Aug 02 (ANI): A health worker in personal protective equipment (PPE) collects a nasal sample from a Delhi Police Constable at a local health centre to conduct tests for the coronavirus disease (COVID-19), amid the spread of the disease, in New Delhi on Sunday. (ANI Photo)
Coronavirus In India: भारत में कोरोना संक्रमण से रिकवर (Coronavirus Recovery rate) होने की दर सबसे ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में रिकवरी रेट 21 फीसदी है जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा है. वहीं कुल वैश्विक कोरोना मामलों (Global corona cases) में भारत की हिस्सेदारी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 18.6 प्रतिशत है. इसके आलावा कोरोना संक्रमण से होने वाले मौंत के मामले में भी भारत ने अपनी स्थिति बनायी हुई है. भारत में कोरोना संक्रमण से होने वाले मौत की दर सबसे कम है. कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों की वैश्विक दर 2.97 फीसदी है, जबकि भारत का तुलनात्मक आंकड़ा 1.56 फीसदी है.
भारत में कोरोना संक्रमण से रिकवर होने की दर सबसे ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में रिकवरी रेट 21 फीसदी है जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा है. वहीं कुल वैश्विक कोरोना मामलों में भारत की हिस्सेदारी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 18.6 प्रतिशत है. इसके आलावा कोरोना संक्रमण से होने वाले मौंत के मामले में भी भारत ने अपनी स्थिति बनायी हुई है. भारत में कोरोना संक्रमण से होने वाले मौत की दर सबसे कम है. कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों की वैश्विक दर 2.97 फीसदी है, जबकि भारत का तुलनात्मक आंकड़ा 1.56 फीसदी है.
देश में कोरोना वायरस के मरने वालों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है. जबकि संक्रमतों की सूची वाले देशों में भारत दूसरे नंबर पर पर है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 75,829 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 लाख के पार हो गयी है. पिछले 24 घंटे में देश में 940 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण ने मरने वालों की संख्या 1,01,782 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकडो के मुताबिक देश में 65,49,374 कोरोना संक्रमित है. इनमें से 55,09,967 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि एक्टिव केस की संख्या 9,37,625 है.
झारखण्ड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 877 नये मामले सामने आये. जिसमें रांची से 384, बोकारो से 40, चतरा से 5, देवघर से 18, धनबाद से 41, दुमका से 17, पूर्वी सिंहभूम से 61, गढ़वा से 11, गिरिडीह से 20, गोड्डा से 16, गुमला से 13, हजारीबाग से 18, जामताड़ा से 17, खूंटी से 27, कोडरमा से 23, लातेहार से 11, लोहरदगा से 7, पाकुड़ से 9, पलामू से 23, रामगढ़ से 27, साहेबगंज से 26, सराईकेला से 40, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 15 मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86277 हो गयी है. राज्य में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो गयी इसके साथ ही मरनेवालों की संख्या 734 हो गयी है. कोरोना संक्रमण से अब तक 74604 लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि एक्टिव केस की संख्या 10939 है.
Posted By: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




