Live Updates

Coronavirus Live Updates : चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप फिर शुरू

Updated at : 18 Jul 2020 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates : चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप फिर शुरू

Coronavirus Live Updates : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इजराइल में फिर से पाबंदी लगा दी गयी है. जापान की राजधानी तोक्यो और चीन के सुदूरवर्ती शिनजियांग प्रांत में भी नए मामलों से चिंता बढ़ गयी है. इस बीच, दुनिया में संक्रमितों की कुल संख्या 1.38 करोड़ से ज्यादा हो गयी और 5,90,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है. भारत में भी मरीजों की संख्या 10 लाख के पार चली गयी है. कोरोना से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:22 PM. 18 Jul 202:22 PM. 18 Jul

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्टेट में कोविड-19 के मामलों में भारी गिरावट

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्टेट में शनिवार को कोविड-19 के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 428 मामले सामने आने के बाद शनिवार को 217 नए मामले सामने आए.

2:22 PM. 18 Jul 202:22 PM. 18 Jul

चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप फिर शुरू

चीन के सुदूर पश्चिमी हिस्से में कोविड-19 महामारी का प्रकोप फिर शुरू हो गया है और संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है.

2:22 PM. 18 Jul 202:22 PM. 18 Jul

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 1,421

हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 1,421 है जिसमें 381 सक्रिय मामले, 1,014 ठीक हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं.

2:22 PM. 18 Jul 202:22 PM. 18 Jul

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58 नए मामले

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58 नए मामले सामने आए और 3 मौतें हुई. पुडुचेरी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,898 है जिसमें 1,066 ठीक हो चुके मामले और 28 मौतें शामिल हैं.

2:22 PM. 18 Jul 202:22 PM. 18 Jul

होटलों को क्वारंटीन सेंटर में बदला गया

गाजियाबाद में 2 होटलों को कोरोना वायरस के मरीज़ों के लिए क्वारंटीन सेंटर में बदला गया. यहां 24 घंटे मेडिकल टीम लगाई जाएगी.

2:22 PM. 18 Jul 202:22 PM. 18 Jul

ओडिशा में कोरोना वायरस के 591 नए मामले

ओडिशा में कोरोना वायरस के 591 नए मामले सामने आए, 453 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए और 3 मौतें हुईं. राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,701 है जिसमें 5,259 सक्रिय मामले, 11,330 ठीक हो चुके मामले और 86 मौतें शामिल हैं.

2:22 PM. 18 Jul 202:22 PM. 18 Jul

जांच पर ध्यान नहीं देने और आंकड़ों की बाजीगरी के कारण उप्र में हुआ कोरोना का विकराल रूप: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि जांच पर ध्यान नहीं देने और ‘आंकड़ो की बाजीगरी’ के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का विकराल रूप देखने को मिल रहा है.

2:22 PM. 18 Jul 202:22 PM. 18 Jul

6,53,750 लोग अब तक उपचार के बाद संक्रमण मुक्त

भारत में 3,58,692 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार चल रहा है वहीं 6,53,750 लोग अब तक उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

10:29 AM. 18 Jul 2010:29 AM. 18 Jul

अबक 26,273 मौत

देश में कुल 3,58,692 सक्रिय मामले हैं जिसमें 6,53,751 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले शामिल हैं. अबक 26,273 मौत हो चुकी है.

10:29 AM. 18 Jul 2010:29 AM. 18 Jul

देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,38,716

देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,38,716 हो गयी है, जिसमें 3,58,692 सक्रिय मामले हैं जबिक अबतक 26,273 मौत हो चुकी है.

10:29 AM. 18 Jul 2010:29 AM. 18 Jul

पिछले 24 घंटे में देश में 34,884 नये मामले, 671 मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,884 मामले सामने आए और 671 मौतें हुईं हैं.

9:36 AM. 18 Jul 209:36 AM. 18 Jul

17 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,34,33,742 सैंपल का टेस्ट

17 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,34,33,742 सैंपल का टेस्ट किया गया, इसमें से 3,61,024 सैंपल का टेस्ट कल किया गया. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने यह जानकारी दी है.

9:36 AM. 18 Jul 209:36 AM. 18 Jul

पिछले 100 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज

दुनियाभर में अबतक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब 100 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं.

9:36 AM. 18 Jul 209:36 AM. 18 Jul

यूपी में लॉकडाउन दिख रहा है असर

लखनऊ में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर वाहनों की कम आवाजाही दिख रही है. उत्तर प्रदेश में कल(17 जुलाई) रात 10 बजे से सोमवार(20 जुलाई) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा, लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की अनुमति दी गई है.

9:36 AM. 18 Jul 209:36 AM. 18 Jul

असम में कोरोना वायरस का कहर

असम में कोरोना वायरस का कहर नजर आ रहा है. यहां एक दिन में 1215 नए मरीज मिले हैं.

9:36 AM. 18 Jul 209:36 AM. 18 Jul

कोविड-19 से ठीक होने की दर 63.33 फीसदी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोविड-19 के मौजूदा 3.42 लाख मरीजों में से 1.94 फीसदी लोग ही आईसीयू में हैं और 0.35 प्रतिशत लोग वेंटिलेटर पर हैं. 2.81 फीसदी लोगों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है जबकि ठीक होने की दर 63.33 फीसदी तक पहुंच गई है.

9:36 AM. 18 Jul 209:36 AM. 18 Jul

हरिद्वार जिले की सीमा सील

कोरोना वायरस का कहर उत्तर प्रदेश में जारी है. एहतियातन सूबे से लगी हरिद्वार जिले की सीमा को सील किया गया है.

9:36 AM. 18 Jul 209:36 AM. 18 Jul

चीन में बाद में बड़ा दल भेजा जाएगा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकालीन मामलों के प्रमुख डॉक्टर माइकल रेयान ने कहा है कि जानवरों में कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए इस महीने चीन में बड़ी टीम भेजने की उम्मीद करना ”अवास्तविक” है. पिछले सप्ताह विश्व स्वास्थ्य संगठन के दो अधिकारी कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने वाली टीम के हिस्से के तौर पर बीजिंग गए थे.

9:36 AM. 18 Jul 209:36 AM. 18 Jul

केंद्रीय दल ने अहमदाबाद, सूरत का दौरा किया, गुजरात सरकार की सराहना की

गुजरात दौरे के बाद शुक्रवार को नीति आयोग के एक सदस्य ने कहा कि खासकर दिल्ली और अहमदाबाद के अनुभवों को देखते हुए लगता है कि कड़ी पाबंदी के बिना भी महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है.

7:19 AM. 18 Jul 207:19 AM. 18 Jul

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार कर गया है. पिछले 24 घंटे में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. 312 नये संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 5117 संक्रमित मिल चुके हैं.

7:19 AM. 18 Jul 207:19 AM. 18 Jul

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 23,300 हुई

बिहार में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 174 हो गई. वहीं, संक्रमण के 1,800 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की 23,300 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बीते 24 घंटे में संक्रमण के 901 नए मामले सामने आए हैं. सबसे अधिक 122 नए मामले सीवान से सामने आए हैं. इसके अलावा नालंदा से 105, पटना से 99, पश्चिमी चंपारन से 98 और मुंगे से 58 मामले सामने आए हैं.

7:19 AM. 18 Jul 207:19 AM. 18 Jul

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1919 नये मामले

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1919 नये मामले सामने आये हैं जबकि 38 और लोग की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकडा शु्क्रवार को 1084 पहुंच गया.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola