Coronavirus in India: देश में डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, एक दिन में 8,822 नए मामले, 15 की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2022 10:22 AM

विज्ञापन

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से डराने लगे है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,822 नए मामले आए सामने आए हैं. जिसके बाद कुल एक्टिव केस 4,32,45,517 हो गई हैं. वहीं 15 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है.

विज्ञापन

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से डराने लगे है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 8,822 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 15 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है. कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,45,517 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 53,637 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,792 हो गई है.

देश में बढ़े कोरोना के मामले

आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 53,637 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,089 की बढ़ोतरी हुई है. संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.66 प्रतिशत है. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर दो प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,26,67,088 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है.

देश में कब कितने बढ़े कोरोना के मामले

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 195.5 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. (भाषा)

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola