ePaper

COVID-19: तमिलनाडु फिर दिल्ली से आगे निकला, महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मरीज, देखें- हर राज्यों की सूची

Updated at : 02 Jul 2020 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
COVID-19: तमिलनाडु फिर दिल्ली से आगे निकला, महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मरीज, देखें- हर राज्यों की सूची

cornavirus india update, covid-19 in delhi,maharastra and tamilnadu: देश अब अनलॉक 2.0 में है लेकिन संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 6 लाख 4 हजार 641 हो गए हैं. इसमें से 2 लाख 26 हजार 947 एक्टिव केस हैं.

विज्ञापन

cornavirus india update, covid-19 in delhi,maharastra and tamilnadu: देश अब अनलॉक 2.0 में है लेकिन संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 6 लाख 4 हजार 641 हो गए हैं. इसमें से 2 लाख 26 हजार 947 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 17834 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, 3 लाख 59 हजार 859 मरीज रिकवर होकर घर लौट चुके हैं.

बीते 24 घंटे का हाल 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार 148 नए केस आए और 434 मरीजों की जान गई. कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर तमिलनाडु देश में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित राज्य बन गया है. महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 90 हजार पार हुई है. तमिलनाडु में गुरुवार सुबह तक कुल मरीजों का आंकड़ा 94049 पहुंच गया है, जबकि दिल्ली में मरीजों की संख्या 89,802 है. देश में सर्वाधिक 1,80,298 मरीज महाराष्ट्र में अब तक मिल चुके हैं.

Also Read: देश में कोरोना के मामले 6 लाख पार, बीते 5 दिन में एक लाख नये मामले, पूरी दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु शुरूआत से ही अतिसंवेदनशील हैं. महाराष्ट्र में पहले दिन से ही कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है. जबकि दिल्ली और तमिलनाडु में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. यही वजह है कि अप्रैल माह की पहले सप्ताह तक दिल्ली दूसरे स्थान पर थी. इसके बाद मई तक तमिलनाडु और उसके बाद फिर दिल्ली वापस आई थी. अब तमिलनाडु एक बार फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में 94 दिन में 90 हजार कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे.जबकि तमिलनाडु में यह आंकड़ा 117 दिनों में देखने को मिला है. दिल्ली की बात करें तो यहां 2 मार्च को पहला मरीज मिला था. दिल्ली को यह आंकड़ा पार करने में 122 दिन का समय लग सकता है।

तमिलनाडु व दिल्ली की जनसंख्या

तमिलनाडु और दिल्ली के बीच सबसे बड़ा अंतर आबादी को लेकर है. दिल्ली एक छोटा राज्य है जिसकी आबादी करीब 1.98 करोड़ के आसपास है. बावजूद इसके यहां जांच, संक्रमण दर, मृत्युदर और दोगुना दर तमिलनाडु के अंतर में ज्यादा है. आगामी दिनों में यह तस्वीर बदल भी सकती है. इन दोनों राज्यों से ज्यादा महाराष्ट्र की आबादी करीब 12 करोड़ है. यहां कोरोना वायरस से मृत्युदर 4.49 फीसदी है.


एक जुलाई तक 90 लाख से ज़्यादा कोरोना टेस्ट

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने गुरुवार को बताया कि देश की अलग-अलग लैब्स में एक जुलाई तक 90 लाख से भी ज़्यादा कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं. आईसीएमआर का कहना है कि पिछले 24 घंटों में देश में 229,588 सैंपल्स की जांच कराई गई है. संस्था ने बताया, एक जुलाई तक 90,56,173 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं. देश में कोरोना टेस्टिंग की सुविधाओं को विस्तार देने की कोशिश के एक हज़ार कोविड टेस्टिंग लैब को मंज़ूरी दी गई है. इनमें 730 लैब सरकारी हैं जबकि 270 प्राइवेट सेक्टर के.

किस राज्य में कितने मरीज, कितनी मौत, देखें सूची

स्त्रोतः स्वास्थ्य मंत्रालय

राज्य एक्टिव केस ठीक मरीज मौतें कुल केस
1Andaman and Nicobar Islands50500100
2Andhra Pradesh8071698819315252
3Arunachal Pradesh128661195
4Assam27195851128582
5Bihar223379467010249
6Chandigarh733676446
7Chhattisgarh6232303142940
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu129860215
9Delhi2700759992280389802
10Goa71367041387
11Gujarat733524030186733232
12Haryana42021049924014941
13Himachal Pradesh35561410979
14Jammu and Kashmir273448561057695
15Jharkhand5751931152521
16Karnataka8198806325316514
17Kerala21302439244593
18Ladakh2956941990
19Madhya Pradesh26251065558113861
20Maharashtra79091931548053180298
21Manipur68157901260
22Meghalaya942152
23Mizoram371230160
24Nagaland2911680459
25Odisha19385353257316
26Puducherry43027212714
27Punjab165238671495668
28Rajasthan33171457442118312
29Sikkim48530101
30Tamil Nadu3985952926126494049
31Telangana9008808226717357
32Tripura302109311396
33Uttarakhand5892317412947
34Uttar Pradesh67091662971824056
35West Bengal59591252868319170
Cases being reassigned to states68326832
Total#22694735986017834604641

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन