Coronavirus Stats India: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 699 नये केस, 4 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Stats India: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 699 नये केस, 4 की मौत

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 699 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 21.15 प्रतिशत रही. दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित चार लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य बुलेटिन में, हालांकि कहा गया है कि केवल एक मामले में ही कोविड-19 मृत्यु का प्राथमिक कारण था.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले दो दिनों से देश भर में संक्रमण के कुल मामले 5 हजार से अधिक आ रहे हैं. 8 अप्रैल को जहां 6155 नये मामले सामने आये थे, वहीं रविवार 9 अप्रैल को संक्रमण के कुल 5,357 मामले आये. कोरोना संक्रमण के मामले सबसे अधिक महाराष्ट्र और दिल्ली में आ रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 699 नये मामले आये हैं, जबकि 4 लोगों की मौत भी हो गयी है.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 21.15 प्रतिशत

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 699 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 21.15 प्रतिशत रही. दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित चार लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य बुलेटिन में, हालांकि कहा गया है कि केवल एक मामले में ही कोविड-19 मृत्यु का प्राथमिक कारण था. दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,14,637 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,540 हो गयी है. दिल्ली में शनिवार को 23.05 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 535 नये मामले सामने आये थे.

भारत में कोविड-19 के 32,814 सक्रिय मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,357 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 32,814 हो गई. देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,965 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों में गुजरात के तीन, हिमाचल प्रदेश के दो और बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा तथा उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं. इसके अलावा, केरल ने संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में एक और मामला जोड़ा है.

Also Read: दिल्लीवासियों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, बोले सीएम केजरीवाल- हम वायरस से लड़ने को पूरी तरह तैयार

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola