Coronavirus Update : 47 CRPF जवान कोरोना वायरस की चपेट में, एक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण का मामला अब 30 हजार के पार पहुंच चुका है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का केस 3000 के पार पहुंच चुका है. इस बीच दिल्ली से खबर है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 55 वर्षीय एक कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को मौत हो गई. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण का मामला अब 30 हजार के पार पहुंच चुका है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का केस 3000 के पार पहुंच चुका है. इस बीच दिल्ली से खबर है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 55 वर्षीय एक कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को मौत हो गई. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी. बताया जा रहा है कि आज CRPF के 12 और जवान COVID19 पॉजिटिव पाया गये ​हैं. अधिकारियों ने बताया, अब तक कुल 47 CRPF जवानों को कोरोरा का पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें से एक जवान का आज निधन हो गया.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत लगभग दस लाख कर्मियों वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली यह पहली मौत है. मृतक सीआरपीएफ में उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर तैनात था और कुछ दिन पहले संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 55 वर्षीय कर्मी की कोविड-19 संक्रमण से मंगलवार को मौत हो गई. वह दिल्ली स्थित बल की 31वीं बटालियन में तैनात था. उन्होंने कहा कि एसआई असम के बारपेटा जिले का निवासी था और पहले से मधुमेह तथा उच्च रक्त चाप से ग्रसित था. बटालियन के कम से कम 31 अन्य कर्मियों को भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है. ऐसी आशंका है कि संक्रमण के शिकार हुए सहकर्मी के संपर्क में आने से उन्हें संक्रमण हुआ होगा. सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कुछ कर्मियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है.

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का मामला बढ़कर 3108 हो गया है. जबकि 54 लोगों की मौत भी हो गयी है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक 877 लोग ठीक भी हो चुके हैं.

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को दिया निर्देश

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने मंगलवार को सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र (माइक्रो कंटेनमेंट जोन) घोषित करने की रणनीति पर काम करें. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इस योजना के अनुसार बड़े क्षेत्रों की अपेक्षा संक्रमण की चपेट में आए छोटे क्षेत्रों को चिह्नित कर सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा. दिल्ली के जहांगीपुरी समेत कुछ निषिद्ध क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले सामने आने और प्रतिबंध के बावजूद लोगों को घरों के बाहर घूमते पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया.

वर्तमान में किसी क्षेत्र में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों द्वारा वहां आने जाने का रास्ता बंद कर दिया जा रहा है और लोगों को उनके घरों से निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है. आवश्यक वस्तुएं सबके घर तक पहुंचाई जा रही हैं. अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, कुछ निषिद्ध क्षेत्रों में लोग सड़कों पर लोग घूम रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं. सभी जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया है कि वे ‘सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने की रणनीति पर अमल करें जिसके तहत छोटे क्षेत्रों को चिह्नित कर निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा ताकि लोगों को आने-जाने से पूरी तरह रोका जा सके.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola