ePaper

कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ अहमद पटेल किये गये सुपुर्द-ए-खाक, राहुल गांधी हुए शामिल

Updated at : 26 Nov 2020 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ अहमद पटेल किये गये सुपुर्द-ए-खाक, राहुल गांधी हुए शामिल

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) को गुजरात (Gujrat) के भरूच जिले के उनके पैतृक गांव पिरमण में बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक (Burial) कर दिया गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अहम रणनीतिकार और संकटमोचक की तदफीन (दफन करना) में शिरकत की. पटेल का बुधवार को इंतकाल हो गया था. पटेल की मय्यत (पार्थिव देह) को वडोदरा से पिरमण लाया गया था.

विज्ञापन

भरूच : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात के भरूच जिले के उनके पैतृक गांव पिरमण में बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अहम रणनीतिकार और संकटमोचक की तदफीन (दफन करना) में शिरकत की. पटेल का बुधवार को इंतकाल हो गया था. पटेल की मय्यत (पार्थिव देह) को वडोदरा से पिरमण लाया गया था.

इसके बाद सैकड़ों स्थानीय एवं कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पटेल को मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. कांग्रेस नेता की मय्यत बुधवार रात वडोदरा हवाई अड्डे पहुंची थी और उसे भरूच जिले के अंकलेश्वर शहर में स्थित सरदार पटेल अस्पताल में रखा गया था. गांधी बृहस्पतिवार को सूरत हवाई अड्डे पहुंचे और फिर सड़क के रास्ते से पिरमण गए जहां वह दिवंगत सांसद के परिवार से उनके पुश्तैनी घर में मिले और उन्हें दिलासा दिया.

राहुल गांधी ने पटेल की कब्र पर मिट्टी डाली. कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपने पूर्व सहयोगी को श्रद्धांजलि देने के लिए फूल भिजवाए थे. पटेल को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई थी. पटेल की इच्छा के मुताबिक, उन्हें उनके माता-पिता की कब्र के बराबर में दफनाया गया है.

Also Read: Farmers Protest LIVE: पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने किया पुलिस पर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

पटेल की तदफीन में गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी राजीव सातव, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला समेत अन्य ने शिरकत की. पटेल (71) का बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं की वजह से इंतकाल हो गया था.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola