कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : आखिर क्या है ‘जी 23′ नेताओं के मन में ? आनंद शर्मा के आवास पर हुई बैठक

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : आखिर क्या है ‘जी 23′ नेताओं के मन में ? आनंद शर्मा के आवास पर हुई बैठक

congress president election: अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गयी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, इस बीच ‘जी 23′ समूह के चार सदस्यों आनं�� शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण और मनीष तिवारी की बैठक हुई.

विज्ञापन

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले घमासान तेज हो चुका है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव और राजस्थान के राजनीतिक संकट की पृष्ठभूमि में पार्टी के ‘जी 23′ समूह के चार सदस्यों आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण और मनीष तिवारी की बैठक हुई.

आनंद शर्मा के आवास पर हुई बैठक

खबरों की मानें तो, इन चारों नेताओं की बैठक आनंद शर्मा के आवास पर हुई. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की. पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि मनीष तिवारी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अब तक नामांकन पत्र नहीं लिया है. इस बैठक के बाद चव्हाण ने कहा कि अच्छी बात है कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव हो रहा है. नामों को सामने आने दीजिए. हमने कुछ नामों के बारे में सुना है. जो भी उम्मीदवार सबसे अच्छा होगा, हम उसका समर्थन करेंगे.

Also Read: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, कहा- राजस्थान बवाल के लिए सोनिया गांधी से माफी मांगी
कब है चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गयी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे.

गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में पिछले दिनों कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने और संबंधित घटनाक्रम के लिए गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगी और खुद को पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ से अलग कर लिया. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी मुकाबले में फिलहाल शशि थरूर और दिग्विजय सिंह नजर आ रहे हैं. हालांकि किसी तीसरे उम्मीदवार के भी मैदान में उतरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola