Congress Parliamentary Party Meeting: सोनिया गांधी संसदीय दल की नेता चुनी गईं, राहुल के नाम पर अभी फैसला नहीं
Congress Parliamentary Party meeting
Congress Parliamentary Party Meeting: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना गया.
Congress Parliamentary Party Meeting: सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) के अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा. पार्टी नेता गौरव गोगोई, तारिक अनवर, के सुधाकरन ने प्रस्ताव का समर्थन किया.
अच्छी बात है कि सोनिया गांधी पुनः सीपीपी के रूप में निर्वाचित हुई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह अच्छी बात है कि वह (सोनिया गांधी) पुनः सीपीपी के रूप में निर्वाचित हुई हैं और वह हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी.
हम देखेंगे कि यह सरकार कितने समय तक काम करती है : रेणुका चौधरी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, हम देखेंगे कि यह सरकार कितने समय तक काम करती है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाए जाने पर उन्होंने कहा, पूरा देश यही चाहता है (राहुल गांधी विपक्ष के नेता. हालांकि, हम देखेंगे कि राहुल गांधी इस बारे में क्या कहते हैं.
राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग
कांग्रेस कार्य समिति ने शनिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालें. निचले सदन में पार्टी का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती हैं. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के ‘जोरदार प्रचार अभियान’ के लिए उनकी सराहना की गई. इसमें ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों को भी धन्यवाद दिया गया. कार्य समिति ने राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह करते हुए भी एक प्रस्ताव पारित किया. वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने कार्य समिति के सदस्यों के विचार सुने और कहा कि वह इस बारे में जल्द फैसला करेंगे.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के राहुल गांधी सर्वश्रेष्ठ : वेणुगोपाल
वेणुगोपाल ने कहा, चुनाव के दौरान हमने बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के मुद्दे और सामाजिक न्याय जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इन मुद्दों को अब संसद के अंदर अधिक प्रभावी ढंग से उठाने की आवश्यकता है. संसद में इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए राहुल जी सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं. कार्य समिति की बैठक में उन राज्यों के परिणाम को लेकर भी चर्चा की गई जहां पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










