राहुल गांधी ने BJP और आरएसएस को बताया अपना गुरु, कहा- दे रहे अच्छी ट्रेनिंग
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Dec 2022 1:17 PM
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं. भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है. हम भारत जोड़ो यात्रा में आने के लिए किसी को नहीं रोकेंगे. मायावती जी और अखिलेश जी हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को अपना गुरु बताया. उन्होंने कहा, मैं उनको अपना गुरु मानता हूं कि वह मुझे रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं और अच्छी ट्रेनिंग दे रहे हैं. राहुल ने आगे कहा, मैं खासतौर से RSS और BJP के लोगों को धन्यवाद करता हूं क्योंकि जितना वे आक्रमण करते हैं उतना हमें सुधार करने का मौका मिलता है. मैं चाहता हूं कि वे और जोर से करें जिससे कांग्रेस पार्टी को अपनी विचारधारा अच्छे से समझ आए.
भारत जोड़ो के दरवाजे सबके लिए खुले : राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं और यह हमें मालूम हैं. भारत जोड़ो के दरवाजे उन सबके लिए खुले हैं जो भी भारत को जोड़ना चाहता है. हम भारत जोड़ो यात्रा में आने के लिए किसी को नहीं रोकेंगे. मायावती जी और अखिलेश जी हिंदुस्तान में मोहब्बत चाहते हैं, नफरत नहीं.
सुरक्षा घेरा तोड़ने के आरोप पर राहुल ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की खबर पर जवाब देते हुए कहा, जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं तो कोई चिट्ठी नहीं जाती. उनके नेताओं ने रोड शो किए, खुली जीप में गए जो प्रोटोकॉल के ख़िलाफ है. उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग. CRPF जानती है कि मेरे लिए क्या करना चाहिए क्या नहीं. दरअसल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सुरक्षा में चूक की शिकायत की थी और सुरक्षा कड़ी करने की मांग की थी. जिसमें केंद्र ने जवाब दिया था कि राहुल गांधी 2020 से अबतब 113 बार सुरक्षा घेरा तोड़ चुके हैं.
Also Read: सलमान खुर्शीद ने कहा- हमारी पार्टी में कई नेता हैं, लेकिन राहुल गांधी की जगह कोई नहीं ले सकता
#WATCH | Why is there so much disturbance because of the T-shirt? I do not wear a sweater because I am not scared of winter. I am thinking to wear a sweater once I start feeling cold: Congress MP Rahul Gandhi pic.twitter.com/Jky5DKPpKG
— ANI (@ANI) December 31, 2022
बीजेपी के खिलाफ देश में गुस्सा
राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, देश भर में बीजेपी को लेकर लोगों में गुस्सा है. उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें यह देखने को मिला. राहुल ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला.
टी-शर्ट पर किये जा रहे हमले पर दिया जवाब
राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनने को लेकर किये जा रहे हमले पर कहा, जिसको ठंड लगती है, वे स्वेटर पहनते हैं, मुझे अबतक ठंड नहीं लगी है. जिस दिन लगेगी, टी-शर्ट उतार दूंगा. उन्होंने कहा, टी-शर्ट को लेकर इतना बवाल क्यों है? मैं स्वेटर नहीं पहनता क्योंकि मुझे सर्दी से डर नहीं लगता. ठंड लगने के बाद मैं स्वेटर पहनने की सोच रहा हूं. दरअसल दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी टी-शर्ट पहने नजर आये. जिसके बाद बीजेपी ने हमला करते हुए कहा था कि राहुल गांधी बतायें कि क्या खाते हैं कि उन्हें ठंड क्यों नहीं लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










