Congress CWC: गुलाम नबी आजाद के आवास पर जुटे G23 गुट के नेता, CWC बैठक में छाया रहेगा इस्तीफे का मुद्दा

**EDS: FILE PHOTO** New Delhi: In this Oct. 2, 2019 file photo Congress President Sonia Gandhi with party leaders Ghulam Nabi Azad and Rahul Gandhi at Rajghat to commemorate the 150th birth anniversary of Mahatma Gandhi. Azad resigned from all party positions, including its primary membership, on Friday, Aug. 26, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI08_26_2022_000057A)
आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेतृत्व आंतरिक चुनाव के नाम पर धोखा दे रहा है. उन्होंने राहुल गांधी पर अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार का आरोप भी लगाया था.
कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की रविवार को बैठक होगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी. हालांकि इस बैठक से पहले पार्टी से इस्तीफा दे चुके दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के दिल्ली स्थिति आवास पर जी-23 गुट के नेताओं का महाजुटान हुआ.
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले जी-23 गुट के नेताओं की मुलाकात से पार्टी में भूचाल
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले आजाद के आवास पर जी-23 गुट के नेताओं की मुलाकात होने से पार्टी के अंदर भूचाल आ गयी है. आनंद शर्मा और आजाद के इस्तीफ के बाद अब कुछ और नेताओं के पार्टी छोड़ने की संभावना बढ़ गयी है.
Also Read: Explainer : गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से क्यों खुश है बीजेपी?
Congress CWC में नये अध्यक्ष के चुनाव के शेड्यूल को मिल सकती है मंजूरी
ऑनलाइन बैठक में अध्यक्ष के चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम को स्वीकृति देने के साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया जा सकता है. यह गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफे के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगा.
आजाद ने राहुल गांधी पर गंभीर लगाते हुए पार्टी से दिया इस्तीफा
आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेतृत्व आंतरिक चुनाव के नाम पर धोखा दे रहा है. उन्होंने राहुल गांधी पर अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार का आरोप भी लगाया था. कांग्रेस ने उन पर पलटवार करते हुए पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि उनका डीनएन मोदी-मय हो गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरा होने में कुछ सप्ताह की हो सकती है देरी
सीडब्ल्यूसी की इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले कांग्रेस सूत्रों ने यह भी बताया कि अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा होने में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुकाबले कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है, क्योंकि पार्टी का ध्यान इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रित है तथा कुछ राज्य इकाइयां जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाई हैं. पिछले साल सीडब्ल्यूसी ने जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी.
अक्टूबर में कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिलने की संभावना
सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल फैसला किया था कि ब्लॉक कमेटियों के लिए चुनाव 16 अप्रैल से 31 मई तक होंगे, जिला कमेटियों के अध्यक्षों के चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच कराए जाएंगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों के चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच एवं एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच किया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि प्रक्रिया में कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है और अक्टूबर में पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल जाना चाहिए.
भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारी कर रही है. इस यात्रा के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यह 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर भारत जोड़ो यात्राएं निकाली जाएंगी.
कांग्रेस के अगले नये अध्यक्ष को लेकर अब भी सस्पेंस कायम
सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय होगी, जब सोनिया चिकित्सा चिकित्सा जांच के लिए विदेश में हैं. उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा भी गए हैं. सूत्रों ने बताया कि ये तीनों शीर्ष नेता सीडब्ल्यूसी की ऑनलाइन बैठक में भाग लेंगे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेता सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने की अपील कर रहे हैं, हालांकि इस मुद्दे पर अनिश्चितता बरकरार है. कुछ पार्टी नेताओं की माने तो राहुल गांधी अपने इस रुख पर कायम हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे. गहलोत ने इन खबरों को खास तवज्जो नहीं दी थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के सबसे प्रमुख दावेदार हैं.
गहलौत ने कहा, अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी को मनाया जाएगा
गहलोत ने कहा था कि अंतिम क्षण तक राहुल गांधी को पार्टी की कमान दोबारा संभालने के लिए मनाने का प्रयास किया जाएगा. गहलोत की यह टिप्पणी कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के एक दिन बाद आई थी. मुलाकात के बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि इसमें गहलोत को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर चर्चा हुई होगी. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




