राजस्थान में घमासान पर कांग्रेस का फरमान : 'लीडर या पार्टी के आंतरिक मामले पर न करें बयानबाजी, वर्ना...'

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 29 Sep 2022 8:16 PM

विज्ञापन

राजस्थान में मचे घमासान के बीच कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के किसी नेता या पार्टी के आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक बयान देने से बचें, अन्यथा टिप्पणी करने वाले नेताओं पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

नई दिल्ली : राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को एक फरमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राजस्थान में पार्टी के नेता किसी अन्य नेता या फिर आंतरिक मामलों पर टिप्पणी न करें. इसके साथ यह भी कहा गया है कि ऐसा करने वाले नेताओं पर पार्टी की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए जारी किए गए फरमान में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं को सलाह दी जाती है कि उन्हें किसी भी अन्य नेताओं के खिलाफ या पार्टी के आंतरिक मामलों के बारे में सार्वजनिक बयान देने से बचना चाहिए. अगर इस एडवाइजरी का कोई उल्लंघन किया जाता है, तो पार्टी की ओर से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नॉमिनेशन से पहले शशि थरूर और दिग्विजय सिंह ने की मुलाकात, कहा – चुनाव जीतेगी कांग्रेस

राजस्थान में मचे घमासान के बीच कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के किसी नेता या पार्टी के आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक बयान देने से बचें, अन्यथा टिप्पणी करने वाले नेताओं पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान के अपने नेताओं को चेतावनी दी कि वे अन्य नेताओं के खिलाफ और पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करें तथा इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनत्मक कार्रवाई की जाएगी. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि यह बात संज्ञान में आई है कि कुछ नेता पार्टी के आंतरिक मामलों पर और दूसरे नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अन्य नेताओं के खिलाफ और पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करें. इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले, वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले एक -दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया से मुलाकात की थी और जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने की घटना के लिए उनसे माफी मांगी. उन्होंने यह भी कहा कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे.

पीटीआई इनपुट के साथ…

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola