Coldwave Warning: कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फ से सफेद हुए पहाड़, अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Dec 2024 8:56 AM

विज्ञापन

Coldwave Warning

Coldwave Warning: जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है. पहाड़ों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है. दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं.

विज्ञापन

Cold Wave Warning: उत्तर भारत में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है. कई जगहों पर लगातार बर्फबारी से पहाड़ बर्फ से ढक गये हैं. पहाड़ों के ऊपर बर्फ की एक परत जम गई है. मैदान बर्फ से सफेद हो गये हैं. मौसम विभाग के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या पर ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

Coldwave warning: जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में आज यानी मंगलवार को बर्फबारी हुई. पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में हैं. कश्मीर में भीषण ठंड जारी है और सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा.

Coldwave warning: कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी

दक्षिण कश्मीर में पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. सबसे बड़ी बात की रविवार की रात से यह तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम है. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जबकि पंपोर क्षेत्र का कोनीबल शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा.

Coldwave warning: न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग ने 27 दिसंबर से बर्फबारी की संभावना जताई है.

Coldwave warning: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य

यही हाल हिमाचल प्रदेश का भी है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. प्रदेश के किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई. खदराला, सांगला शिल्लारू, चौपाल और जुब्बल काफी बर्फबारी हुई है.

Coldwave warning: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी हो रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और मंडी के बल्ह घाटी में गुरुवार तक घना कोहरा छाए रह सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Coldwave warning: बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भीषण ठंड

उत्तराखंड में भी मौसम के तेवर तल्ख हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. उत्तरकाशी समेत बद्रीनाथ, केदारनाथ,  औली में इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. बर्फबारी देखकर पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं.

Coldwave warning: उत्तराखंड में भी मौसम के तेवर तल्ख

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जोरदार ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बीते दिन हल्की से सर्दी बढ़ गई है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई.

New delhi: people sit around a bonfire to warm themselves during a cold winter evening, in new delhi, saturday, dec. 21, 2024. (pti photo)(pti12_21_2024_000419a)
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola