अब कहीं से भी कर सकते हैं वोट, चुनाव आयोग कर रहा है तैयारी, जानिए क्या है पहल?

National Voters Day: अब आप कहीं से भी अपना वोट कास्ट कर सकते हैं. देश में इसके लिए आपको विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र में पहले से निर्धारित पोलिंग स्टेशन पर जाने की जरूरत नहीं होगी. भारत निर्वाचन आयोग इसे लेकर तैयारी कर रहा है. 25 जनवरी को देश में नेशनल वोटर्स डे मनाया जाता है और नेशनल वोटर्स डे के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इस बारे में लोगों से जानकारी साझा की. सुनील अरोड़ा बोले- जल्द ही रिमोट वोटिंग प्रोजेक्ट का मॉक ट्रायल शुरू किया जाएगा.

रिमोट वोटिंग प्रोजेक्ट पर काम जारी
चुनाव आयोग भविष्य की इलेक्टोल स्पैल के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. सुनील अरोड़ा ने कहा कि हम पहले ही IIT मद्रास और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर रिमोट वोटिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसमें मॉर्डन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. इस परियोजना की प्रोग्रेस रिपोर्ट बहुत अच्छी है.
Geographical Barrier के कारण नहीं कर पाते वोट
हर चुनाव में हजारों वोटर अपने भौगोलिक बाधाएं ( geographical barrier) के कारण अपने वोट का इस्तेमाल नहीं कर पाते है, मतलब ये कि कुछ लोग अपने जॉब, शिक्षा, इलाज या अन्य कारणों से अपने राज्य या शहर से बाहर रहते है. वहीं, रिमोट वोटिंग से वोट देने के पारंपरिक तरीके की शुरुआत होगी, जिसमें आप अपने निर्वाचन क्षेत्र में ही वोट देने की बाध्यता होती है.
C-Vigil ऐप के बेहतर प्रयोग की उम्मीद
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि लोग आयोग के सी-विजिल एप का बेहतर तरीके से प्रयोग करेंगे. यह ऐप लोगों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और खर्च का उल्लंघन होने पर रिपोर्ट देने की सुविधा देता है. चुनाव आयोग ने इसे साल 2018 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया था. सुनील अरोड़ा ने वेब रेडियो ‘हेलो वेटर’ से वोटर एंगेजमेंट बढ़ाने पर जोर दिया.
ओवरसीज वोटर्स को बैलेट वोटिंग सुविधा पर विचार
चुनाव आयोग ओवरसीज वोटर्स को बैलेट वोटिंग की सुविधा देने पर विचार कर रहा है. चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा समय में उन्हें वोट देने के लिए देश में आना पड़ता है. ऐसे में चुनाव आयोग के प्रस्ताव को विधि मंत्रालय को भेजा गया है. मंत्रालय की ओर से इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए