Monsoon Tracker: छत्तीसगढ़ में कब से होगी मानसून की बारिश? आया मौसम विभाग का अपडेट
Weather Forecast/ Monsoon in Chhattisgarh : प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जहां मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थान पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. जानें मानसून को लेकर क्या आया मौसम विभाग का अपडेट
Weather Forecast/ Monsoon in Chhattisgarh : देश के कई राज्य इन दिनों गर्मी से परेशान हैं. इन राज्यों में छत्तीसगढ़ का नाम भी शामिल है. प्रदेश के मौसम पूर्वानुमान में हालांकि कुछ राहत मिलने के संकेत हैं. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 19 जून तक लू की स्थिति बनी रहने वाली है. यानी सोमवार तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. इसके बाद मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल नजर आ रही है इसलिए उम्मीद जतायी जा रही है कि 21 जून तक मानसून की छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते इंट्री हो जाएगी और 24 जून तक इसके रायपुर पहुंचने की संभावना है.
प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जहां मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थान पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक–दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात के आसार हैं. यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 20 जून को छत्तीसगढ़ के एक–दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. 21 जून को भी प्रदेश के कुछ स्थानों को गरज चमक के साथ वज्रपात के आसार हैं और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.
हिट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गयी है. इस एडवाइजरी में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पानी पीने की सलाह दी गयी है. इसके अलावा घर में बने शीतल पेय लस्सी, चांवल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन समय समय पर करने को कहा गया है. इसके अलावा तेज धूप के वक्त घर से बाहर नहीं निकलने की अपील मौसम विभाग ने की है.

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह विशेषज्ञों के द्वारा दी गयी है. घर से बाहर निकलने पर कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करने का सुझाव लोगों को दिया जा रहा है. आंखों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम करने का सुझाव दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










