Chandrayaan 4: फिर चांद पर जाएगा भारत, 2027 में इसरो भेजेगा चंद्रयान-4, जानिए खास बातें

Updated:
विज्ञापन
Chandrayaan 4

Chandrayaan 4

Chandrayaan 4: भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा. इस मिशन का मकसद चंद्रमा की सतह से मिट्टी और चट्टान के नमूने इकट्ठा करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

Chandrayaan 4: भारत एक बार फिर चांद पर अपना यान भेजने वाला है. 2027 में चंद्रयान-4 चांद के लिए उड़ान भरेगा. इसरो के इस खास मिशन का मकसद है चांद की सतह से चट्टानों के नमूने इकट्ठा करना. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने गुरुवार को बताया कि भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन को लॉन्च करेगा. उन्होंने यह भी बताया कि गगनयान को अगले साल अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा और सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाया जाएगा.

चंद्रयान-4 की खास बातें:-

  • चंद्रयान-4 मिशन के तहत दो अलग-अलग प्रक्षेपण किये जाएंगे
  • एलवीएम के जरिए मिशन के पांच उपकरणों को भेजा जाएगा.
  • अंतरिक्ष में उन्हें एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा.
  • चंद्रयान-4 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा की सतह से नमूने एकत्र करना और उन्हें पृथ्वी पर लाना है.
  • मोदी कैबिनेट ने चंद्रयान-4 को पिछले साल मंजूरी दे दी थी.
  • 36 महीनों में पूरा हो जाएगा मिशन चंद्रयान-4.
  • इस मिशन के लिए सरकार ने 2104 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड दिया है.

गगनयान को लेकर दी खास जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अगले साल गगनयान को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा और सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाया जाएगा. गगनयान मिशन के तहत रोबोट व्योममित्र को इस साल अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.

2026 में भारत लॉन्च करेगा समुद्रयान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समुद्र की सतह का अन्वेषण करने के लिए 2026 में भारत समुद्रयान को लॉन्च करेगा, जिसमें तीन वैज्ञानिकों को एक विशेष पनडुब्बी के जरिये महासागर की 6,000 मीटर गहराई तक भेजा जाएगा. समुद्रयान मिशन के तहत पानी के अंदर मौजूद अहम खनिज, दुर्लभ धातुओं और अज्ञात समुद्री जैव विविधता की तलाश की जाएगी.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola