चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम, पीएम मोदी समेत कई नेता शपथ ग्रहण में हुए शामिल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Jun 2024 1:43 PM
Chandrababu Naidu Oath Ceremony | ANI, X
Chandrababu Naidu Oath Ceremony: टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज यानी बुधवार को सीएम पद की शपथ ली. उन्होंने गन्नावरम मंडल, केसरपल्ली आईटी पार्क में शपथ ली.
Chandrababu Naidu Oath Ceremony: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) चीफ एन चंद्रबाबू नायडू आज यानी बुधवार को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई और केंद्रीय मंत्री, मंत्री और नेता शामिल हुए. जनसेना प्रमुख सह अभिनेता पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश समेत अन्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य को शपथ दिलाई.
मेधा आईटी पार्क में चंद्रबाबू नायडू ने ली शपथ
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे के सामने मेधा आईटी पार्क के पास शपथ ली. चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए केसरपल्ली आईटी पार्क को अच्छे से सजयाया गया. वहीं चंद्रबाबू नायडू के बाद जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ली. पवन कल्याण प्रदेश के डिप्टी सीएम बने हैं. बता दें, पवन कल्याण के नेतृत्व वाली पार्टी को कैबिनेट में तीन और भाजपा को एक मंत्री पद मिला है.
पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेता हुए शामिल
चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत समेत कई और एनडीए नेता मौजूद थे. शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने चंद्रबाबू का अभिवादन किया. उन्होंने गले मिलकर नायडू को बधाई दी.
पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम
चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम एयरपोर्ट के सामने मेधा आईटी पार्क में शपथ ली. वही पवन कल्याण डिप्टी सीए बने हैं. चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दौरान पीएम मोदी जन सेना प्रमुख पवन कल्याण, अभिनेता और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता कोनिडेला चिरंजीवी, अभिनेता रजनीकांत, अभिनेता-राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों और टीडीपी नेताओं से मुलाकात की.
आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या 175 हैं इसके मुताबिक, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं. बता दें, आंध्र प्रदेश में एनडीए में टीडीपी, बीजेपी और जनसेना शामिल हैं. आंध्र प्रदेश में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कुल 175 विधानसभा सीट में से एनडीए ने 164 सीट पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Jammu Kashmir: डोडा में आतंकी हमला, फायरिंग में एक आतंकी ढेर- पांच जवान घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










