चंडीगढ़ के जंगल में पुलिस ने लॉरेंस गैंग को घेरा, बदमाशों ने की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें एक गैंगस्टर को गोली लगी है.

विज्ञापन

ये वही गैंगस्टर हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में एक केमिस्ट की दुकान पर फायरिंग की थी. इस फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और उन्हें पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई की गई थीं. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी एक टैक्सी नंबर वाली गाड़ी में बैठकर किसी इलाके में छिपे हुए हैं. 

विज्ञापन

गाड़ी रोकी तो कर दी फायरिंग 

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-39 के जीरा मंडी के पीछे जंगलों को घेर लिया. इलाके में घेराबंदी की और जब पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई. इस दौरान एक गैंगस्टर को गोली लग गई, जिसे बाद में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. उसकी हालत पर पुलिस नजर बनाए हुए है. 

लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं अपराधी 

एनकाउंटर में शामिल गैंगस्टर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. यह गैंग पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है और पुलिस की रडार पर लंबे समय से है. घायल गैंगस्टर से पूछताछ के बाद पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने क्या कहा ? 

फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में लॉ & आर्डर बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also read: 36 हजार सिम कार्ड्स, 11 हजार करोड़ का साइबर फ्रॉड: अड्डा-कंबोडिया, शिकार- पूरा भारत 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola